Student लाइफ में कौनसी छोटी छोटी बातें results पे सीधा असर करती हैं? इस आर्टिकल सीरीज में जानेंगे ऐसी कुछ mistakes!
इन mistakes से students को बचना चाहिए!!
Students कुछ mistakes ऐसी करते हैं जो बोहोत मामूली होती हैं, लेकिन आगे जाके exam के समय में वो बोहोत मुश्किल खड़ी करते हैं। ऐसी ही कुछ important topics पे हम discuss करेंगे।
इसलिए स्टूडेंट्स को पहले से ही आसानी हो और गलतियों से पहले ही बच जाएं इसलिए हम एक article series लेके आ रहे हैं। हर आर्टिकल में एक ऐसा टॉपिक लेके, उसमें क्या करना है और क्या नहीं वो हम समझेंगे।
पिछले दो आर्टिकल में हमने देखा की कैसे आधे मन से काम करना और self study को ignore करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
#1https://www.manishmevada.com/2023/01/student.html
#2 https://www.manishmevada.com/2023/01/2-2-self-study.html
Time waste ना करते हुए, आ जाते हैं आज के टॉपिक पे।
#3 Revision ना करना
Exam में जब लिखने बैठते हैं तभी सवाल का जवाब याद नहीं आता। या फिर जैसे ही सवाल पढ़ा, तो ऐसा लगा की ये कहीं पढ़ा तो है लेकिन उसका जवाब ठीक से याद नही आ रहा। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इस आर्टिकल के end तक पढ़ें। अवश्य आपको इस प्रोब्लम का सॉल्यूशन मिल जायेगा।
एक ही शब्द में इसका सॉल्यूशन है : REVISION
Why ?
तो सवाल आता है की रिवीजन क्यों करना चाहिए? कई students school या classes में ठीक से पढ़ते हैं। फिर भी exam के समय ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाते। और उसका एक ही कारण है REVISION ना करना ।
जब हम school या classes में कोई टॉपिक को समझते हैं तो वो हमारी memory में स्टोर हो जाता है। और exam में लिखते समय इसी memory ka हमें इस्तेमाल करना होता है। लेकिन स्टोर की गई ये memory ठीक से बाहर नहीं आ पाती। क्यों?
Psychology के एक निष्णात बताते हैं की हमारा दिमाग एक cupboard/ अलमारी के जैसा है। अलग अलग तरह की memories को कपड़ों के जैसे वहां स्टोर किया जा सकता है।
अब सोचिए की ऐसी ही एक अलमारी में से आपको एक कुर्ता निकालना है। लेकिन अलमारी में सारे कपड़े अस्त व्यस्त पड़े हैं, तो क्या आपको चाहिए वो कुर्ता आप आसानी से ढूंढ पाएंगे? शायद मिलेगा, लेकिन बोहोत ही मेहनत करने से मिलेगा। ऐसा ही कुछ आपकी memories के साथ होता है।
अलग अलग दिशा से memories आपके दिमाग की अलमारी में store होती जाती है। लेकिन उसे ठीक से arrange करने पर ही आपको जब चाहिए तब कोई specific memory आपके हाथ लग सकती है। और ये arrangement करने के लिए आपको करना पड़ेगा revision ।
How ?
How to do revision? Revision कैसे करें?
Revision का सीधा मतलब तो यही होता है की किसी चीज को दोबारा पढ़ना या दोबारा याद करना। लेकिन ज्यादा मार्क्स लाने के लिए एक concrete process का use करना जरूरी है। तो आइए जानते हैं revision करने का बेस्ट तरीका क्या है।
- हर रोज रात को सोने से पहले पूरे दिन की पढ़ाई का revision करना है। ये सिर्फ कुछ ही minute का काम है। हर विषय के लिए 2 मिनट लगेंगे, और आपका रिवीजन हो जायेगा।
- आपको एक रिवीजन बुक बनानी चाहिए। जिसमें रिवीजन करते समय आपको imp लगते टॉपिक को नोट कर लेना है।
- आपको scheduled revision करना होगा। मतलब की हर हफ्ते, हर महीने और परीक्षा के 1 हफ्ते पहले।
- हर हफ्ते: हर रविवार को पूरे हफ्ते में की गई पढ़ाई का revision।
- हर महीने: हर महीने के पहले दिन को आपको आगे की हुई सब पढ़ाई का revision करना है।इससे आपको क्या याद है और क्या weak है वो पता लग जायेगा।
- Revision calendar बनाइए। मतलब की जब भी आप रिवीजन करते हैं, तो अपने कैलेंडर में लिख लीजिए की आपने क्या और कब रिवीजन किया था।
ये सारे toppers के द्वारा आजमाए जाने वाले पैंतरे हैं। इसे इस्तेमाल करके आप भी आसानी से ज्यादा मार्क्स score कर पाएंगे।
आशा करते हैं आपको आज का ये आर्टिकल उपयोगी लगा होगा। आप की पहचान के students को ये आर्टिकल शेयर करें ताकि वो भी पढ़ाई में सफलता पा सके। तो अब मिलते हैं Next article में, जहां एक नई study tip और student mistake को डिस्कस करेंगे।
Thank you for reading!
Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!
Urvi Bhanushali
Manish Mevada
Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box