#1 पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली गलतियाँ (भाग-1) - आधे मन से पढ़ाई करना

Manish Mevada Biology

Student लाइफ में कौनसी छोटी छोटी बातें results पे सीधा असर करती हैं? इस आर्टिकल सीरीज में जानेंगे ऐसी कुछ mistakes!


इन mistakes से students को बचना चाहिए!!

Students कुछ mistakes ऐसी करते हैं जो बोहोत मामूली होती हैं, लेकिन आगे जाके exam के समय में वो बोहोत मुश्किल खड़ी करते हैं। ऐसी ही कुछ important topics पे हम discuss करेंगे। 

इसलिए स्टूडेंट्स को पहले से ही आसानी हो और गलतियों से पहले ही बच जाएं इसलिए हम एक article series लेके आ रहे हैं।  हर आर्टिकल के साथ एक टॉपिक लेके, उसमें क्या करना है और क्या नहीं वो हम समझेंगे। 

Time waste ना करते हुए, आ जाते हैं आज के टॉपिक पे।



#1 आधे मन से पढ़ाई करना


पढ़ाई तो सब करते ही हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो मम्मी पापा की डांट खाके पढ़ाई करते हैं और कई लोग को उसकी जरूरत नहीं होती। और ये बात तो सब ही जानते हैं की अच्छे मार्क्स से सफल कोन होता है? 
जी हां, वही लोग पढ़ाई में आगे बढ़ पाते हैं जो पूरा मन लगाके पढ़ते हैं। इसका कारण है कि आप जब कोई भी काम में अपना सब ध्यान लगा देते हैं तो आपकी सफलता से कोई नहीं रोक सकता। 

आपको ये समझ लेना जरूरी है की आपकी पढ़ाई आप अपने ही लिए कर रहे हैं, ना की मम्मी पापा या किसी और के लिए। पढ़ाई करने से आपको अच्छी कॉलेज या job तो मिलेगी ही। लेकिन उससे भी ज्यादा, पढ़ाई का ये समय आपके personality को भी घाट देता है। अगर इस समय में आप focused नहीं रहेंगे तो आगे जाके इसी चीज के लिए आपको बोहोत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 


फायदे से ज्यादा नुकसान वाली पढ़ाई

वैसे पढ़ाई तो बोहोत ही फायदेमंद हैं। पढ़ाई के बलबूते पर लोग कितने आगे बढ़ जाते हैं। और स्कूल के दौरान की गई पढ़ाई तो सबका base होती है। मजबूत base पर बड़ी से बड़ी इमारत खड़ी की जा सकती है। अभी आपको पढ़ाई के फायदे नजर आ रहे हैं, उससे कई ज्यादा फायदे आप महसूस करेंगे जब आप professional life में आयेंगे। इसलिए पूरे मन से पढ़ाई करनी जरूरी है।

लेकिन आधे मन से पढ़ाई करने के जितने नुकसान हैं, उससे देख के आप समझ जायेंगे की क्यों आपको ये avoid करना चाहिए।

  • पढ़ाई ठीक से होती नही, उल्टा समय बर्बाद हो जाता है।
  • आधे मन से पढ़ाई के दौरान आप शायद पढ़ रहे हैं , लेकिन आपका ब्रेन उसको नोट ही नहीं कर रहा, क्यूंकि आपका पूरा फोकस नही है वहां।
  • इसकी वजह से उस समय की हुई पढ़ाई को आपको रिपीट करना ही पड़ेगा।
  • सोचिए, अगर इसी समय आप पढ़ने की जगह कुछ और कर रहे होते जिसमें आपका मन है, तो कमसेकम आप वो काम तो ठीक से करते।

तो फिर आधे मन से होती पढ़ाई को कैसे रोका जाए? कैसे इस नुकसान वाली पढ़ाई को फायदे में बदला जाए? आइए कुछ Do's और Don'ts के साथ इन सवालों के जवाब ढूंढते हैं।


Do's (ये कीजिए)

हमने आगे भी कई आर्टिकल में इस बात पे फोकस किया है की student life में goal का होना बोहोत जरूरी है। अगर आपने एक goal fix कर लिया है, तो उसपे अपना ध्यान लगाना आसान हो जाएगा । ये प्लान कैसे execute करेंगे, आइए देखते हैं।

  1. सबसे पहले एक पढ़ाई के संबंधित goal select कर लीजिए, जैसे की इस हफ्ते में आप हररोज कमसेकम 2 hour focused study करेंगे। 
  2. इस goal को बड़े अक्षरों में एक पेपर पे लिख के उसे अपने स्टडी टेबल पे लगा दीजिए।
  3. इसके साथ इस हफ्ते का एक टेबल भी बनाइए, जिस दिन आपने ये goal पूरा किया उस दिन के बॉक्स में टिक कर दीजिए। हफ्ता खतम होने पर आपको अपने परफॉर्मेंस का review मिल जायेगा।
  4. इसी data को इस्तेमाल करके अगले हफ्ते का goal set कीजिए।
इस तकनीक  से आप focused study कर पाएंगे ये पक्का!


Don't's ( ये मत कीजिए)


जब भी पढ़ाई कीजिए तो मन लगाकर ही कीजिए। अगर पढ़ाई करने का मन नहीं है तो जबरदस्ती बुक खोलकर मत बैठ जाइए। मन बड़ा चंचल और बुद्धु होता है। इसे समझाइए की पढ़ाई क्यूं जरूरी है। दिल पे हाथ रखिए और smile के साथ मन को कहिए ‘All is Well’. अपने बड़े लक्ष्य को याद कीजिए और देखिए अब आप बेहतरीन तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे।
फिर भी अगर ध्यान नहीं लग रहा है, तो 5–10 minute के लिए कोई अच्छा गाना सुन लीजिए, या फिर आपके पसंद की एक्टिविटी कर लीजिए। इसके बाद आप फ्रेश हो जायेंगे, और पढ़ाई पे अच्छे से फोकस कर पाएंगे।

आशा करते हैं की आपको ये बातें हेल्प करेंगी। Students को पढ़ाई में हेल्प हो पाए ये goal के साथ हमने ये सीरीज शुरू की है। अगर आपको हमारा ये initiative अच्छा लगा तो जरूर comment करके बताइए। 
जल्द ही दूसरे टॉपिक के साथ मिलते हैं!



Thank you for reading!
Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!

Urvi Bhanushali
Manish Mevada



Post a Comment

2Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !