NEET 2022 के MBBS एडमिशन में CHOICE FILLING सबसे ज्यादा महत्व रखता है। इस प्रक्रिया में स्टूडेंट्स काफी मुश्किल face करते हैं। उसके बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।
NEET Choice Filling
NEET 2022 RESULTS के बाद MCC ने MBBS ADMISSION के लिए REGISTRATION शुरू कर दिया है। उसके बोहोत सारे स्टेप्स हैं। और सब से IMPORTANT हिस्सा जो है वो CHOICE FILLING का है। क्योंकि इसी के आधार पर आपको MEDICAL या DENTAL COLLEGE में ADMISSION मिलेगा। CHOICE FILLING में एक भी गलती हुई तो हो सकता है की आपको मेडिकल कॉलेज में admission ना मिले, या फिर आपके मार्क्स के हिसाब से आप deserving college भी खो बैठो। तो आज इस आर्टिकल में हम MCC के द्वारा की जाने वाली NEET COUNSELLING और उसमें जरूरी CHOICE FILLING के बारे में जानेंगे। पूरा आर्टिकल जरूर पढ़िएगा ताकि कोई भी जरूरी point छूट न जाए।
सबसे पहले तो हम schedule जान लेते हैं ताकि MBBS ADMISSION किस तरह से होगा वो समझ आ जाए।
पूरा counselling process की basic idea लेने के लिए नीचे की लिंक पे क्लिक कीजिए।
https://www.manishmevada.com/2022/09/after-neet-neet-2022-counselling.html
All India quota के लिए Counselling का First round 11 October से शुरू हो चुका है। और इसकी लास्ट तारीख 20 October है। और स्टेट quota केलिए काउंसलिंग 17 October से शुरू होगा और उसकी आखिरी तारीख 28 October है।
इस आर्टिकल में हम ALL INDIA QUOTA के counselling और choice filling की बात करेंगे। हम इस आर्टिकल में सिर्फ फर्स्ट राउंड के प्रोसेस की बात करेंगे। क्योंकि फिलहाल वो ही बोहोत जरूरी है।
सबसे पहले आपको MCC की वेबसाइट ओपन करनी होगी। फिर इसमें पहले आपको रजिस्ट्रेशन करके fee payment करना होगा। 17 October के 3 PM से पहले आपको fee payment कर देना होगा। Online fee payment के बाद ही choice filling की प्रोसेस कर सकते हैं। अब हम देखते हैं की चॉइस फिलिंग क्या है और ये कैसे करना है।
Choice filling क्या है?
Choice filling MBBS BDS और BSc Nursing में admission की एक important प्रकिया है। इसमें आपको आपकी पसंद की कॉलेज को एक preference list में वेबसाइट पे अपलोड करना होगा। मतलब की जो कॉलेज में आपको सबसे ज्यादा एडमिशन चाहिए, उसे सबसे पहले रखें,और उसके बाद दूसरी कॉलेज आपकी पसंद के क्रम अनुसार add करनी है।
पर choice filling एक पेचीदा मामला है। हमने इसे कई किस्से देखे हैं जहां choice filling में एक गलती की वजह से MBBS admission नही हुआ। आप वैसी गलती ना करे उसका ध्यान रखना है हमें।
Choice filling में किस बात का ध्यान रखें?
Choice filling की कई सलाह आपने सुनी होगी,और ऑनलाइन वीडियो भी देखे होंगे। पर choice filling का बेस्ट तरीका हम आपको अब बताएंगे।
Choice filling का सीधा मतलब आपकी पसंद के अनुसार कॉलेज का चुनाव करना है। इसमें आपको कुछ चीजों को सोच के एक लिस्ट बनानी है।
- आप कहा तक की कॉलेज जाने के काबिल हैं?
- क्या आप सिर्फ गवर्नमेंट कॉलेज में ही एडमिशन लेना चाहते हैं? या deemed college जिसमे fees ज्यादा रहती हैं, वो भी पसंद करेंगे?
- आपके NEET score को भी ध्यान में रखना चाहिए
जैसे की आपको government college ही चाहिए तो उन सब को आप लिस्ट में ऊपर रखिए। अगर आप अपने स्टेट की कॉलेज में ही एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके स्टेट की कॉलेज को ऊपर के क्रम में रखिए।
ये सब के बाद आप कॉलेज का लिस्ट बनाइए, और उसी क्रम में choice filling के फॉर्म में भरिए। वो सब कॉलेज जो आपके पसंद में नहीं हैं, उन्हे भी आप लिस्ट में शामिल कीजिए। पर नीचे के क्रम में लगाइए। ताकि ऐसा ना हो की आपको लिस्ट में कोई भी कॉलेज में admission ना मिले।
एक बोहोत important baat ये है की choice filling में आप कितनी भी कॉलेज add कर सकते हो। इसलिए आपकी choice के अनुसार लिस्ट बनाके add कीजिए, और दूसरी टॉप की कॉलेज को भी लिस्ट में add कीजिए। अगर आप सोच रहे हैं की मेरे मार्क इतने कम आए हैं, और पिछले साल के मेरिट अनुसार इस कॉलेज में मेरा एडमिशन नहीं होगा तो में उसे choice filling में नीचे डाल देता हूं, तो ये आपकी मूर्खता होगी। मेरी माने तो आपके मार्क्स को ज्यादा ध्यान में ना रखके, आपकी दूसरी चॉइस जैसे की घर से नजदीक कॉलेज या ज्यादा रैंक वाली कॉलेज इन सब को लिस्ट में सबसे आगे रखना है। कई बार भाग्य साथ दे ,तो आपके स्कोर के हिसाब से कई बेहतर कॉलेज में आपको एडमिशन मिल सकता है, पर उसके लिए आपको लिस्ट में उस कॉलेज को include तो करना ही होगा।
Choice fill करने के बाद आपको इसे लॉक भी करना है।याद रखिए की choice lock करने से पहले आपके क्रम को दो बार चेक कर लें। क्योंकि एक बार choice lock होने के बाद उसे आप बदल नही सकते। MCC भी ये choice में कोई बदलाव नहीं कर सकता। इसलिए 2 बार चेक करने के बाद ही choice filling को lock कीजिए।
कब तक choice filling कर सकते हैं? और 1st round का रिजल्ट कब आएगा?
Choice filing आप 18 october की रात को 11.55 बजे तक कर सकते हैं। इसके बाद choice filling का ऑप्शन close हो जायेगा। अगर इस दिन तक आपने choice lock नहीं की है, तो आपके choice filling ke form में आपके द्वारा जो भी क्रम में कॉलेज रखी गई हैं, उसे फाइनल माना जायेगा और सिस्टम अपने आप वो choice लॉक कर देगा।
21st October को 1st round of cancelling का रिजल्ट डिक्लेयर हो जायेगा। इसमें आपको मालूम पड़ेगा की आपको कौनसी कॉलेज में सीट मिली है। इस राउंड में अगर आपको चहीती कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला हो, तो आप दूसरे राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। पर अगर आपको जो कॉलेज में सीट मिली है उसमे एडमिशन लेना है, तो उस कॉलेज में 21st October से 28th October तक offline report करना पड़ेगा। मतलब की वहा जाके आपको आपका एडमिशन कन्फर्म करवाना होगा।
आशा करते हैं की इस आर्टिकल को पढ़के आपकी choice filling की प्रॉब्लम्स सॉल्व हो गई होंगी। अगर कुछ भी doubt हो तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में लिख के भेज सकते हैं। आपको उसका answer हम जरूर देंगे।
Thank you for reading!
Stay healthy! Stay happy! Stay motivated!
Manish Mevada
Sir agar first round me hame college mil par vo hame pasand nahi hai to second round me participate kar sakte hai?
ReplyDeleteAur agar kar sakte hai to first round me jo college mili hai usme pehle addmission confirm karvana padega??
Me apke answer ke liye pura article likhunga kripiya apka name and city bataiye?
Delete