गुजरात मेडिकल(MBBS) कॉलेज में ऐडमिशन की ऑनलाइन प्रोसेस (स्टेट मेडिकल कॉलेज की चॉइस फिलिंग)

Manish Mevada Biology


Gujarat में मेडिकल कॉलेज में admission लेने की क्या procedure है? कौनसी वेबसाइट पे जाके मेडिकल/ डेंटल/ आयुर्वेदिक या होमियोपैथी कॉलेज में admission हो सकता है?

State counselling for NEET 2022 Gujarat


आगे के आर्टिकल में हमने देखा था की ALL INDIA QUOTA से counselling केसे करनी है। और केसे चॉइस filling करनी है। ALL INDIA QUOTA के SEATS और DEEMED+CENTRAL INSTITUTE  की 100% सीट्स से एडमिशन देने के लिए MCC जिम्मेदार है। पर STATE QUOTA से एडमिशन के लिए अलग अलग बोर्ड या काउंसिल जिम्मेदार होती हैं। और उनका अपना अलग schedule और प्रोसेस होता है। आज इस आर्टिकल में हम GUJARAT के मेडिकल कॉलेज में ADMISSON की क्या प्रोसेस है वो जानेंगे।


अगर आपने ये तय कर लिया है की आपको आपके स्टेट की कॉलेज में एडमिशन लेना है तो आप स्टेट के कोटा से अप्लाई करें तो एडमिशन आसानी से मिल सकता है। गुजरात में ये प्रोसेस केसे करनी है ये आज हम देखते हैं। 2 दिन पहले ही MCC ने NEET COUNSELLING 2022 का SCHEDULE जारी किया है। उसमें अलग अलग राउंड के शेड्यूल और उनकी joining date की आखिरी तारीख दी गई है। उसके अलावा MCC ने स्टेट काउंसलिंग का भी शेड्यूल दिया है। इस शेड्यूल से बच्चे बोहोत कंफ्यूज हो रहे हैं। पर MCC NEET COUNSELLING 2022 के शेड्यूल में दिए गए  स्टेट काउंसलिंग की डेट्स TENTATIVE हैं। यानी की ये DATES पे ही स्टेट काउंसलिंग चलेगा ये फिक्स नही है। स्टेट काउंसलिंग अलग अलग BOARDS करते हैं, और उनका शेड्यूल MCC के शेड्यूल से अलग हो सकता है। नीचे MCC  के द्वारा दिया गया शेड्यूल है। इससे आपको approximate टाइमिंग समझ आ सकता है।


Gujarat state counselling NEET 2022


अब आप ये तो समझ ही गए हैं की स्टेट काउंसलिंग अलग के लिए अलग बोर्ड होते हैं। गुजरात राज्य में ये कामगिरी ADMISSION COMMITTEE FOR PROFESSIONAL UNDER GRADUATE MEDICAL COURSES की  मतलब अगर आपको गुजरात स्टेट में स्टेट कोटा की सीट पे एडमिशन लेना है तो इस कमिटी की वेबसाइट पे जाना होगा।  जो नीचे दी गई है। उसमे जाके आपको एडमिशन की प्रोसीजर करनी है।

https://www.medadmgujarat.org/ug/Home.aspx 


State quota की सीट्स में admission के लिए आप तभी एलिजिबल हो अगर आपने अपनी 12वी की परीक्षा गुजरात की स्कूल से दी है, या फिर आप Gujarat state में रहते हो। 

इस काउंसलिंग द्वारा आप under graduate level में मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेद और homeopathy में admission ले सकते हो।

ऊपर दी गई website पे एक अलग timetable पब्लिश किया गया है। जो नीचे के मुताबिक है।


अब इसके हर एक point को समझते हैं। 


PIN का Online purchase


OFFICIAL WEBSITE पे आपको सब से पहले PIN खरीदना होगा। ये एक तरह से एडमिशन fee है। और ये non – refundable है, मतलब ये fee आपको कोई भी हालत में वापस नहीं मिलेगी। PIN खरीदने की fee 200₹ है। आपको इतनी रकम का ऑनलाइन payment करके PIN PURCHASE करना होगा। 200₹ के पेमेंट के बाद आपको 14 अंको का एक PIN दिया जायेगा। जिससे आप लोग इन और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


REGISTRATION


PIN खरीद ने के बाद आपको आपकी सब डिटेल्स रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरनी हैं। आपके NEET के सीट number से ही ज्यादातर फॉर्म fill हो जायेगा। इसमें आपको डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे। आपके पास जो documents हैं, उसमें डिटेल्स देख के ही आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। ताकि आपकी कोई डिटेल्स गलत ना हो।

इसके बाद आपको आपके सारे डॉक्यूमेंट्स वेबसाइट पे अपलोड करने होंगे। document के अपलोड होने के बाद ही आप next step पे जा सकते हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय ध्यान रखें, क्युकी अगर गलत डॉक्यूमेंट अपलोड हो गया तो आगे जाके आपको ही प्रोब्लम हो सकती है।

रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपके फॉर्म की PRINT निकालना ना भूलें।


Document verification


Registration के बाद सबसे जरूरी है आपके डॉक्यूमेंट की verification। जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन करेंगे, आपके पास help center की लिस्ट आ जायेगी । आपके नजदीकी हेल्प सेंटर को सेलेक्ट करके वहा पे आपको APPOINTMENT लेना होगा। अपॉइंटमेंट के बगैर आप हेल्प सेंटर पे नही जा सकते। अपॉइंटमेंट के समय पे आप हेल्प सेंटर पे आपके documents लेके पोहोच जाए।

मान्य डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट:

  • Qualifying examination: 10वी और 12वी की मार्कशीट
  • NEET UG 2022 मार्कशीट
  • जन्म स्थल का PROOF- birth certificate/ Indian passport/ School leaving certificate
  • जन्म तारीख का proof- birth certificate/Indian passport/ 10वी की मार्कशीट
  • अगर आप reserved category में आते हैं, तो उसके प्रमाणपत्र


हर डॉक्यूमेंट की ओरिजिनल कॉपी और उसकी 2 zerox लेके help center पे आपके अपॉइंटमेंट के समय पे जाना है। 


इन सब के बाद आपका रजिस्ट्रेशन फाइनल होगा और कन्फर्म होगा। अगर आपने इसमें से एक भी miss किया ,तो आपका application cancel हो जायेगा। आपके 200₹ तो जायेंगे ही, ऊपर से हो सकता है की आप पूरी प्रोसेस वापस ना कर सको। इसलिए हर एक स्टेप ध्यान से पूरा करें।


ये सब होने के बाद, कमिटी applications को analyze करेगी, और उसके बाद मेरिट लिस्ट बाहर निकलेगा। जिसके basis पे आप समझ पायेंगे की आपको कोंसी कॉलेज में admission मिल सकता है। इसके बाद choice filling का ऑप्शन खुलेगा और एडमिशन के अलग अलग राउंड शुरू होंगे। choice filling में किन बाबतों का खयाल रखना है ये हमने आगे एक आर्टिकल में discuss किया है। नीचे की लिंक से आप वो आर्टिकल पढ़ सकते हो।

choice filling करने का बेस्ट तरीका


चॉइस फिलिंग के बाद इनमें से कोई राउंड में आपको आपकी पसंद की कॉलेज में admission मिल जाता है, तो आपको fee payment करके उस कॉलेज में offline report करना होगा।


आशा करते हैं की आपको ये आर्टिकल से गुजरात के मेडिकल काउंसलिंग केसे करनी है उसका थोड़ा बोहोत समझ आ गया होगा। आपको आपकी चाहिए उस कॉलेज में एडमिशन मिले ऐसी प्रार्थना। अगर आपको कोई भी प्रोब्लम या doubt है तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में लिख के बता सकते हो। हमारे आर्टिकल आपको केसे लगते हैं ये भी बताएं,  आपके  feedback की भी हमें प्रतीक्षा रहती है। 


Thank you for reading!

Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!



Urvi Bhanushali
Manish Mevada


 


Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !