Tomato flu से छोटे बच्चों को बचाएं ! बहुत तेजी से फैल रही है यह बीमारी.

Manish Mevada Biology


Tomato flu infection ने कुछ दिनों से बोहोत तेजी से हवा पकड़ी है। खास कर के बच्चे tomato fever virus का शिकार हो रहे हैं। इस समय में हमें tomato fever की सम्पूर्ण जानकारी होनी जरूरी है। COVID 19 और monkey pox के संक्रमण के बाद सरकार tomato fever के शुरुआती cases से ही action में आ गई है। और tomato flu के लिए सरकार ने advisory भी पब्लिश की है। आज इस आर्टिकल में हम देखेंगे की tomato fever क्या है? बच्चों को ये बीमारी क्यूं होती है? Tomato fever के लक्षण क्या हैं? और इसका इलाज कैसे कर सकते हैं? हम ये भी जानने की कोशिश करेंगे की क्या ये संक्रमण जानलेवा है?


Tomato fever


COVID 19 pandemic से जैसे तैसे बाहर आए। इतने में हम monkey pox से घिर गए थे। उसका खतरा अभी खत्म नहीं हुआ उतने में एक नई बीमारी ने भारत में संक्रमण शुरू कर दिया है। उसे नॉर्मल भाषा में tomato fever या tomato flu नाम दिया गया है। 

एक बात सबसे पहले क्लियर कर देते हैं की Tomato fever का टमाटर के साथ कोई भी नाता नहीं है। Tomato fever के दौरान टमाटर को छू भी सकते हैं और खा भी सकते हैं। Tomato flu का नाम उसके symptoms के कारण पड़ा है। वैसे मेडिकल भाषा में इसे Hand Foot Mouth Disease का एक प्रकार कहा जा रहा है। हालाकि इस इन्फेक्शन पे अभी ज्यादा रिसर्च नही हुआ है।  पर हमारे पास जितना data available है वो हम आपसे इस आर्टिकल में शेयर करेंगे।


Tomato fever क्यों होता है?


Tomato flu या tomato fever एक वायरस के कारण होता है। इस वायरस के बारे में बोहोत संशोधन नही हुआ अभी तक। पर ये जाना गया है की ये एक प्रकार का Enterovirus है। मतलब की ये वायरस का origin हमारी आंत (intestine) है। पर ये वायरस कैसे infection करता है, और ये कैसे फैलता है उसका कोई ठोस सबूत अभी तक नही पाया गया है। कुछ रिसर्चर ऐसा कहते हैं की ये बीमारी dengue और चिकनगुनिया के साइड इफेक्ट से हो रही है। मतलब अगर आपके बच्चे को ये दो में से कोई एक भी इन्फेक्शन पहले हुआ है, तो उसके after effect या साइड इफेक्ट के रूप में tomato flu हो रहा है। पर भारत सरकार की advisory इस बात से साफ इन्कार करती है।


Tomato flu virus का इन्फेक्शन 5 साल से कम उम्र के बच्चों में देखा जा रहा है। कुछ जगहों पे 5 से 7 साल के बच्चों में भी ये इन्फेक्शन देखा गया है। 

बच्चों में ये infection देखे जाने का एक कारण ये है की बच्चों की immunity power अभी बन रही होती है, इसलिए बच्चे वायरस से आसानी से infect हो जाते हैं। दूसरा ये भी है की COVID 19 के lockdown की वजह से बच्चे ज्यादा बाहर नहीं निकले, जिनसे उनकी immunity power की क्षमता ज्यादा नहीं बढ़ी है। और ऊपर से स्कूल भी पूरे जोश में शुरू हो गए हैं। जिसकी वजह से बच्चे आसानी से वायरस के contact में आने लगे हैं।


क्या tomato fever सिर्फ बच्चों को ही होता है?


इसका answer ये होगा की tomato fever ज्यादातर 10 साल से कम उम्र के बच्चों में ही देखा गया है। बड़े लोगों में ये बीमारी देखी नही गई है। पर एक्सपर्ट्स का ये मानना है की कोई adult जिसकी रोग प्रतिकरक शक्ति बोहोत कम हो गई है कोई भी वजह से, उसे भी tomato flu हो सकता है। इनमें cancer treatment चल रही हो वैसे पेशेंट्स या AIDS से संक्रमित हों वैसे adults को ज्यादा खतरा है।


Tomato fever के लक्षण क्या हैं?


कोई भी बीमारी को पहचानने के लिए उस बीमारी के लक्षण के बारे में जानकारी होनी बोहोत जरूरी है। Tomato fever के लक्षण बोहोत ज्यादा अलग नहीं हैं। इसी वजह से इसे detect करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो आइए देखते हैं tomato flu के लक्षण:

  • बुखार- ये mild से तेज हो सकता है।
  • लाल चकते (rashes)- शुरुआत के ये लाल चकते, धीरे धीरे बड़े होते जाते हैं। और फिर बड़े फफोले बन जाते हैं। इन फफोलों का रंग और आकार टमाटर के जैसा होता है, इस वजह से ही इस infection को tomato flu कहते हैं।
  • त्वचा में खुजली और जलन
  • Dehydration 
  • उल्टी और loose motions
  • थकान
  • बदन दर्द – कई बच्चों के cases में शरीर के दर्द के अलावा जोड़ों में भी दर्द देखा गया है।


इन लक्षणों को देख के डॉक्टर कहते हैं, की tomato flu का बुखार डेंगू, चिकनगुनिया जैसा है और rashes monkey pox जैसे हैं। इसलिए शुरुआती दौर में tomato fever को diagnose करना मुश्किल है। 


अगर आपके बच्चे को इन में से कोई लक्षण दिखे तो क्या करना चाहिए?


सबसे पहले तो ये जान लेना जरूरी है की कोई भी स्थिति में panic नही करना है। सुझबुझ से काम लेना है। जैसे ही आपको अपने बच्चे के शरीर में लाल चकते दिखे या बुखार शुरू हो जाए, तो पहले आप उसे pediatric doctor के पास जाके जांच कराए। कई बार ये लक्षण किसी दूसरी वजह से भी हो सकते हैं, इसलिए ये tomato flu ही है ये जानके डरना नही है।


इन लक्षणों के निकलने के बाद आप अपनें बच्चे को स्कूल ना भेजे वैसी सलाह सरकारी advisory में दी गई  है। इसका कारण यह है की आपके बच्चे को शरीर दर्द वगैरह हो तो उसे आराम की जरूरत है, और अगर बच्चे को tomato flu virus का इन्फेक्शन है, तो ये वायरस स्कूल के दूसरे बच्चों में भी फेल सकता है।


Tomato flu का इलाज


क्योंकि tomato flu virus का ज्यादा संशोधन नही हुआ, तो सिर्फ इसी इन्फेक्शन को target करती कोई दवाई या vaccine अभी तक उपलब्ध नहीं है। सरकारी advisory के मुताबिक़ tomato fever का इलाज बाकी viral infection के जैसे ही करना है। 


घर में ही आप tomato fever का इलाज कैसे कर सकते हैं? 


जो बच्चे tomato flu virus से infected हैं, उन्हे कमसे कम 7 दिन के लिए home quarantine करना चाहिए, ताकि ये वायरस दूसरे बच्चों तक ना फैले।

लाल चकतों पे अगर खुजली हो रही हो, तो उसे खजाना नही चाहिए। खुजली मिटाने के लिए आप इंफेक्टेड बच्चे को नीम डाल के उबले हुए गुनगुने पानी से स्नान करा सकते हैं। नीम से स्किन rashes से आराम मिलेगा और शरीर को ठंडक भी मिलेगी।

लाल फाफोलों पर गुनगुने पानी का सेक भी कर सकते हैं।

Viral infection में dehydration हो जाता है, इसलिए पानी पीने की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। कोई भी स्वरूप में इंफेक्टेड बच्चे को पानी देना है। पूरे दिन में Juice या कोई भी अन्य लिक्विड फूड बच्चों को पिला सकते हैं।


क्या tomato fever जानलेवा है?


नही। Tomato fever जानलेवा नही है। सरकार ने अपनी एडवाइजरी में भी लिखा है, की इस संक्रमण को लेके ज्यादा पैनिक करने की जरूरत नहीं है। क्युकी अभी तक जितने cases आए हैं, उनमें से एक भी मृत्यु नही हुई है। बल्कि कुछ डॉक्टर का कहना है की ये खुद से ही ठीक हो जाने वाली बीमारी है। कोई अन्य हाई dose medicine लेने की जरूरत नहीं है, ना ही बच्चे को tomato flu के इलाज के लिए hospitalize करना जरूरी है। ये infection के लिए हमारा रोगप्रतिकारक तंत्र ही काफी है। उसपे विश्वास रखना ही इस बीमारी का इलाज है।


आशा करते हैं की ये आर्टिकल पढ़के आप समझ गए होंगे कि Tomato fever जानलेवा बीमारी नही है। बच्चों की immunity अगर ताकतवर होगी, तो आसानी से ये बीमारी cure हो जायेगी। टेंशन ना लें, और आपके बच्चों का ध्यान रखें। ऐसी और जानकारियों के लिए आप हमारी ये वेबसाइट check कर सकते हैं। हर मंगलवार को आपको अलग अलग हेल्थ टिप्स मिलती रहेंगी। इसके अलावा भी कई सारे आर्टिकल्स हम regular अपलोड करते हैं। आपके कोई और सवाल हों, या कोई विषय पे जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजें।


Thank you for reading!

Stay happy! Stay healthy!


Urvi Bhanushali
Manish Mevada


Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !