Congratulations! चंद्रयान 3 की खुश खबर!!

Manish Mevada Biology


ISRO ने इस साल हमारे देश का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट 'चंद्रयान 3' लॉन्च किया है। इसका लॉन्च 14 जुलाई, 2023 के दिन किया गया था। ये भारत का तीसरा 'lunar exploration mission' है। यानी की चंद्र को बेहतर जानने के लिए भारत द्वारा ये तीसरी बार स्पेसक्राफ्ट अवकाश में भेजा गया है।

चंद्रयान 3 की सभी गतिविधि का प्लान ISRO द्वारा पहले से तय किया गया है। उसे आप नीचे दिए गए फोटो में देखकर समझ सकते हैं।




जो लाल रंग से रेखा बनाई गई है, वह पृथ्वी के आसपास की परिक्रमा रेखा है। जबकि नीले रंग की रेखाएं चंद्र के गुरुत्वाकर्षण के अंतर्गत आती परिक्रमा रेखा हैं। हरेक कक्षा से दूसरी कक्षा में जाने के लिए पृथ्वी से ISRO के वैज्ञानिक द्वारा चंद्रयान 3 को कमांड दिए जाते हैं। हरेक कमांड के लिए एक निश्चित दिन और समय तय किया गया है। उसके अंतर्गत चंद्रयान 3 को पृथ्वी से दूर की कक्षा में प्रस्थापित किया गया। जिसके बाद उसका चंद्र की और बढ़ना शुरू होगा।


चंद्रयान 3 की खुश खबर!!

5 अगस्त, 2023 चंद्रयान-3 मिशन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

पहली अगस्त के दिन पृथ्वी से चंद्र की और की सफर शुरू हुई थी, जो बेहतरीन तरीके से 5 अगस्त को सम्पूर्ण हुई।

चंद्र कक्षा सम्मिलन (LOI - Lunar Orbit Insertion) का 5 अगस्त के दिन सफल समापन हुआ। इसके परिणामस्वरूप 164 किमी x 18074 किमी की कक्षा हुई।



यह लगातार तीसरी बार है जब ISRO ने कोई स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक चंद्र की कक्षा (lunar orbit) में प्रस्थापित किया है। इसके अलावा मंगल ग्रह पर एक बार ऐसा किया गया है, मगंलयान द्वारा।

ISRO द्वारा चंद्र की वीडियो भी रिलीज की गई है, जो उन्होंने अपनी official website पे डाली थी। नीचे दी गई लिंक पे क्लिक करके आप वो वीडियो देख सकते हैं।

https://www.isro.gov.in/Ch3_Video_Lunar_Orbit_Insertion.html


ये वीडियो चंद्रयान 3 के कैमरा द्वारा ली गई है। जब चंद्रयान 3 चंद्र की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तब की ये वीडियो है। इसमें आप चंद्रयान 3 स्पेसक्राफ्ट भी देख सकते हैं, और साथ साथ करीब से चंद्र की सतह भी दिख रही है।


जैसे-जैसे मिशन आगे बढ़ रहा है, चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसे चंद्र ध्रुवों पर स्थापित करने के लिए कई युक्तियों की योजना बनाई गई है। 


चंद्रयान 3 की सेहत

चंद्रयान-3 की सेहत सामान्य है. पूरे मिशन के दौरान, अंतरिक्ष यान के स्वास्थ्य की लगातार इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX), बेंगलुरु के पास बयालू में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क (IDSN) एंटीना से निगरानी की जा रही है। 


 6 अगस्त, 2023 के लिए निर्धारित किया गया कक्षा प्रक्षेपण भी सफल हुआ है। मतलब की चंद्रयान 3 अब चंद्र के और भी करीब पोहोच गया है।


ऊपर दिखाए गए चित्र को ISRO द्वारा जारी किया गया है। इसमें हरे रंग की कक्षा में फिलहाल चंद्रयान 3 परिक्रमा कर रहा है।


क्या चंद्रयान 2 असफल मिशन था?

चंद्रयान 2 भी चंद्र की कक्षा के stage तक निर्धारित रूप से पोहोच गया था जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद चंद्रयान 2 का lander - विक्रम लेंडर अलग सफलतापूर्वक अलग हुआ। और soft landing की तरफ प्रयाण किया।




लेकिन landing में कुछ तकलीफ होने की वजह से ISRO से उसका contact टूट गया। इसके बाद चंद्रयान 2 का दूसरा हिस्सा चंद्र की कक्षा में प्रस्थापित रहा। उस module द्वारा विक्रम लेंडर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें सफलता मिली नही। चंद्र की ज़मीन पर विक्रम लेंडर के फोटोग्राफ जरूर मिले थे। और चंद्रयान 2 के propulsion module ने चंद्र के बारे में कई सफल जानकारी भी हासिल की। 

यानी की चंद्रयान 2 एक सफल मिशन था। लोग चंद्रयान 2 को असफल मिशन मानते रहे हैं, क्युकी सॉफ्ट लैंडिंग नही हो पाई। परंतु चंद्रयान 2 मिशन का सिर्फ वह एक ही कार्य असफल रहा। 



चंद्र पे लैंडिंग - Moon landing by chandrayan 3


कुछ प्रयासों के बाद, propulsion मॉड्यूल कक्षा में रहते हुए लैंडर से अलग हो जाएगा। इसके बाद, 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग की सुविधा के लिए जटिल ब्रेकिंग की एक श्रृंखला को अंजाम दिया जाएगा। 


इस दिन का हम सबको बेसबरी से इंतजार है। और पूरे भारत की तथा विश्व की नजरें चंद्रयान 3 पे टिकी हुई हैं। क्योंकि चंद्रयान 3 द्वारा चंद्र के दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग किया जाएगा। जो आज तक किसी ने नहीं किया। चंद्रयान 3 का सफल लैंडिंग भारत को एक नई उपलब्धि देगा। 



भारत माता कि जय! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🚀🚀🌜🌕

Thank you for reading!



Urvi Bhanushali

Manish Mevada

Post a Comment

1Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !