चंद्रयान 3 बस पोहोच ही गया चांद पे!
अब शुरू होगा चंद्रयान का असली काम!
कल होगी चंद्रयान 3 की असली कसौटी!
चंद्रयान-3 भारत का तीसरा moon mission है। जिसे जुलाई के महीने में श्री हरिकोटा से लॉन्च किया गया था। भारतीय अवकाश संशोधन संस्था ISRO के द्वारा काफी कम बजेट ( लगभग ₹ 600 करोड़) में ये मिशन पूरा किया गया है।
इस सफल लॉन्च को देशभर के सभी लोगों ने live देखा था। अगर आप फ़िर से एक बार वो live देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक करें।
श्री हरिकोटा में तो जैसे मेला लगा हो वैसे देश के कोने कोने से लोग आकर इकठ्ठा हुए थे। इन सब ने चंद्रयान 3 के लॉन्च का ऐतिहासिक नजारा अपनी आंखो से देखा।
लेकिन 14 जुलाई को किया गया ये लॉन्चिंग तो एक लंबी सफर की शुरुआत था। इसके बाद चंद्रयान की हर एक हरकत मिशन की सफलता के लिए बोहोत अहम थी।
चंद्रयान 3 timeline : अब तक की चंद्रयान 3 की सफर
- लॉन्च : 14 जुलाई, 2023 के दिन चंद्रयान 3 लॉन्च किया गया और पृथ्वी के आसपास परिक्रमा शुरू की।
- Moon orbit insertion: 1 अगस्त, 2023 के दिन, जब चांद और पृथ्वी के बीच सबसे कम अंतर था तब चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा (earth orbit) से निकल कर चंद्रमा की कक्षा (moon orbit) में दाखिल हुआ।
- Detachment of modules: 17 अगस्त, 2023 के दिन चंद्रयान 3 के दो हिस्से - propulsion module और lander module एक दूसरे से अलग हुए। Lander module चंद्रमा की करीबी कक्षा में दाखिल किया गया।
- चंद्र से सबसे करीबी कक्षा में चंद्रयान: 20 अगस्त, 2023 के दिन चंद्रयान 3 के lander module को चंद्र की सबसे नजदीक पोहोचाने का आखिरी boost दिया गया। अब चंद्रयान और चंद्र के बीच कमसेकम 25 km और अधिकतम 134 km की दूरी है।
- चंद्रयान 2 से संपर्क: 21 अगस्त, 2023 के दिन चंद्रयान 3 के विक्रम लेंडर का संपर्क चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर से स्थापित हुआ। मतलब की अब दोनो स्पेस मशीन एक दूसरे को संकेत भेज सकते हैं और संकेत रिसीव भी कर सकते हैं।
अभी तक की जांच के अनुसार चंद्रयान 3 के सभी पार्ट्स की सेहत बिल्कुल ठीक है। यानी की कोई भी पार्ट में किसी भी प्रकार की खामी नही पाई गई है। और लगातार health check चल ही रहे हैं।
फिलहाल की अपडेट के अनुसार चंद्रयान 3 उसके शेड्यूल के मुताबिक ही चल रहा है।
ISRO का Mission Operation Complex (MOX) वैज्ञानिको की चहल पहल से गूंज उठा है। सबको अब उस पल का बेसबरी से इंतजार है, जब विक्रम लेंडर चंद्र की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।
और वो पल कल आने वाला है, यानी की 23 अगस्त, 2023। शाम के 6.04 बजे चंद्रयान 3 अपने टारगेट लैंडिंग करेगा। इस सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत दुनिया का प्रथम देश बन जाएगा जिसने चंद्र के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखा होगा।
आपको इसी वेबसाइट पे live landing प्रसारण देखने मिल जाएगा। तो जरूर इसे visit करते रहिए।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇
⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️
हमे पूरा यकीन है की चंद्रयान 3 इस बार सफल लैंडिंग करेगा। क्या आपको भी यही लगता है? तो हमे आपके विचार कमेंट करके जरूर बताइएगा।
भारत माता की जय!
जय हिन्द!
Thank you for reading!
Stay tuned!
Urvi Bhanushali
Manish Mevada
Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box