NEET 2023 के लिए कुछ ही महीने बचे हैं अब। NEET 2023 PREPARATION के लिए Notes बनाने का बेस्ट तरीका आज इस आर्टिकल में हम आपसे शेयर करने वाले हैं।
Notes बनाने का बेस्ट तरीका
NEET examination 2023 की date अभी तक declared नही हुई है, पर सब स्टूडेंट्स ने तैयारियां तो जोरों-शोरों से शुरू कर ही दी होगी। पर सभी बच्चों का एक सवाल होता है की तैयारी कैसे करें? तो क्या कोई ऐसा full proof idea है, जिसको सभी topper बच्चे follow करते हैं?
तो वो एक चीज है NOTES। Notes ये एक चीज है जो हर एक NEET के लिए सीरियस स्टूडेंट हमेशा बनाते ही हैं। पर वो बात अलग है कि notes बनाना कई बच्चों के लिए सरदर्द बन जाता है। और कई बच्चे notes को waste of time समझते हैं। तो क्या notes बनाने चाहिए? और अगर हां, तो क्या नोट्स बनाना compulsory है? तो ये why और how के जवाब हम इस आर्टिकल में जानेंगे।
Notes क्यों जरूरी है?
कई बच्चों के अनुसार note making मतलब समय का व्यय है। नोट्स बनाना compulsory तो नही हैं, लेकिन नोट्स आपको बोहोत ही मददगार हो सकते हैं। ये time का waste नही लेकिन time का smart use है।
Notes के कई सारे फायदे हैं। नोट्स बोहोत काम की चीज होती है खास करके revision के लिए।
सबसे पहले तो जब आप नोट्स बनाते हैं, तो वो शब्द या वाक्य आप लिखते हैं। जिससे आपके दिमाग में एक solid memory बनती है।
Notes आपके अपने अक्षरों में और आपको समझ आए वैसी भाषा में होते हैं, जिससे आपको वो याद रखने में आसानी हो जाती है।
Notes के कारण वो टॉपिक आपके दिमाग में fit हो जायेगा।
जब जब आप वो notes को देखेंगे/पढ़ेंगे, तो आपके दिमाग में वो note एक photo memory के स्वरूप में save हो जायेगा। और photo memory सबसे ज्यादा तेज़ होती है।
Notes क्यों बनाने हैं यह तो हमने जान लिया। अब जानते हैं की नोट्स कैसे बना सकते हैं।
How to make best notes!
तो सबसे पहले हम यह देखते हैं की notes के क्या क्या प्रकार होते हैं।
Detailed notes
Short notes
Detailed notes में पूरे चैप्टर की डिटेल्स आ जाती हैं। यह नोट खासकर आपको board exam के लिए काम आ सकते हैं।
यह notes आप लेक्चर के दौरान बना सकते हैं। इसमें teacher ने बताया हर point आप लिखते हैं, कई students blackboard पे लिखा हुआ ही पूरा copy कर लेते हैं।
इस प्रकार के नोट्स में आप एक्स्ट्रा इंफॉर्मेशन भी लिख सकते हैं। इससे जब भी आप यह नोट पड़ेंगे तो वो एक्स्ट्रा इंफॉर्मेशन भी आप साथ में पढ़ लेंगे।
उस टॉपिक के रिलेटेड सवाल को सॉल्व करते समय अगर आपको दिक्कत होती है तो वह सवाल और उसका जवाब detailed notes में ही लिख दीजिए। जिससे अगली बार जब यह नोट आपके हाथ में आएगी तो उस सवाल का जवाब किस तरीके से सॉल्व किया जाता है वह भी आप आसानी से याद रख पाएंगे।
पर ये notes का drawback ये है की इनमे काफी ज्यादा details होती हैं इसलिए वो बोहोत लंबे हो जाते हैं। तो आप इस प्रकार के notes को अपनी board exam की तैयारी में इस्तेमाल कर सकते है, जिसमे आपको लंबे जवाब लिखने होते हैं।
Short notes में बोहोत कम शब्दों में टॉपिक या chapter को कवर किया जाता है। ये notes NEET preparation में revision के लिए बोहोत ही उपयोगी होते हैं।
इस प्रकार के नोट्स बोहोत ही छोटे होने चाहिए। बड़े से बड़ा chapter भी minimum 2 पन्नों में समेट लेना जरूरी है।
Short note में बड़े बड़े वाक्य को ना लिख के, उसके important शब्द ही लिखिए।
Flow chart और cycle के फॉर्म में टॉपिक्स को बनाइए।
ये नोट्स अगर आप बिना किसी बुक में देखे बनाएंगे तो बोहोत ही अच्छा होगा। मतलब एक बार कोई टॉपिक समझ लिया, उसके detailed notes जरूरी लगे तो, NCERT के उपयोग से बनाइए। फिर उसी टॉपिक का short note अपनी भाषा में, छोटे फॉर्म में बनाइए। इस तरीके से आपका रिवीजन भी हो जायेगा ,और confidence भी मिल जायेगा की आपको ये टॉपिक कितना याद है।
Short notes जितने छोटे होंगे, exam के पहले उसके रिवीजन में उतनी ही आसानी होगी। ये point को ध्यान में रख के नोट्स बनाना है।
हर टॉपिक के साथ एक section खाली रखिए, जहां आपने सॉल्व किए difficult सवालों के बारे में लिख सकें।
Note making के लिए smart tips
Short notes के लिए: एक A4 पेपर पे section बना लीजिए। और उसमें साफ अक्षरों में शॉर्ट पॉइंट्स में नोट्स लिखिए। इससे कम space में ज्यादा information समा जायेगी।
इन papers की अलग एक फाइल बना लीजिए। तो जब exam से पहले आपको रिवीजन करना होगा तो सिर्फ यही एक फाइल लेके बैठेंगे आप। जिससे आपको confidence आ जायेगा की आपने पूरा syllabus का रिवीजन कर लिया है।
Notes बोहोत ही कलरफुल बनाना जरूरी नहीं है। बस आपको समझ आए उस तरीके से ही बनाइए। अपने handwriting और style ही आपको ज्यादा अच्छे से समझ आएगी। हां, अगर decorated notes बनाने होंगे तो समय लगेगा, परंतु वो पढ़ने में ज्यादा attractive लगेंगे और याद भी जल्दी रह जायेंगे, क्युकी इनपे आपने मेहनत की है।
बस तो ये ही सब बातों को दिमाग में रख के आज से ही तैयारी शुरू कर दीजिए। अगर आपको लगता है की आपको notes की जरूरत नहीं तो मत बनाइए, पर अगर आप एक बार नोट्स बनाके उसमे से पढ़ेंगे तो आप ही note के fan हो जाएंगे।
Exam की तैयारी के लिए हमारे biology expert की बुक publish हुई है। आप उसे नीचे की लिंक पे जाके खरीद सकते
और daily practice paper (DPP) के लिए नीचे की website हररोज देखते रहिए। एक्सपर्ट द्वारा हररोज यहां DPP UPLOAD हो रहे हैं और वो भी फ्री में।
https://www.indiabiologyneet.com/
ये आर्टिकल से आपको मदद मिली होगी ये आशा करते हैं। अगर कोई doubt है तो नीचे कमेंट में लिख के बताइए। आपके दोस्तों से शेयर कीजिए ताकि उन्हें भी पढ़ाई में हेल्प हो जाए।
Thank you for reading!
Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!
Manish Mevada
Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box