Timetable for NEET Preparation

Manish Mevada Biology



NEET 2023 के लिए best timetable कैसे बनाएं अगर ये आपका सवाल है तो ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। End में आपको NEET TOPPER का TIMETABLE भी दिया गया है उसे जरूर देखिएगा।

Timetable for NEET


NEET की परीक्षा अब जल्द ही आने वाली है। NEET, 2023 की EXPECTED DATE MAY, 2023 में बताई जा रही है। तो इस हिसाब से NEET की परीक्षा के लिए सिर्फ 6 महीने ही बाकी रह गए हैं। और इतने कम समय में NEET CRACK करना हो तो HARD WORK के साथ SMART WORK जरूरी है।

कोई भी SMART WORK के लिए सबसे important मुद्दा समय का होता है। अगर आपने अपना समय ठीक से इस्तेमाल करना जान लिया, तो आसानी से आपकी नैया पार हो जायेगी। इस आर्टिकल में हम timetable बनाने की बेस्ट रीत जानेंगे। ये तकनीक ना ही सिर्फ NEET के बच्चों के लिए, पर हर एक स्टूडेंट के लिए उपयोगी हो सकता है। 


समय को divide कीजिए


आप अपना normal दिन केसे बिताते हो, वो समझ लीजिए। जैसे की 6 से 7 hours की नींद लेते हो आप, और 8 hours school और tuition में चले जाते हैं। ये ऐसी चीजें हैं जो आप चाहो तो भी उसमे से समय कम नहीं कर सकते।

पर कुछ समय ऐसा होता है जो आपके हाथ में होता है। जैसे की school में free period मिलता है, तो उसका उपयोग कैसे करते हो आप, school या coaching classes में आने जाने के समय को आप कैसे इस्तेमाल करते हो।

आपके दिन में से unavoidable समय का एक चार्ट बनाइए, और दूसरा चार्ट ऐसा बनाइए जिसमें आप बाकी का समय कहां कहां मिल सकता है वो लिखिए। अब आपको बस focus करना है वो दूसरे चार्ट को ठीक करने में। 

  • Lets do it:
  • 24 hours सबके पास available होते हैं।
  • 6 hours नींद के: 24-6=18 hours
  • 8 hours school + tuition : 18-8=10 hours
  • 2 hours routine activities: 10-2=8 hours
  • Study area को fix कर लीजिए

ये बचा हुआ समय ही आपको बोहोत आगे ले जायेगा। सबसे पहले घर का एक ऐसा area तय कर लीजिए जहां आप comfortable हैं और कोई डिस्टर्बेंस भी नही है। ये जगह पे आपको सिर्फ पढ़ाई ही करनी है, और कुछ भी जैसे की सोना, खाना कुछ भी नही करना। ऐसा करने से आपके दिमाग को संकेत मिलेगा की ये area सिर्फ पढ़ाई के लिए है। तो अब जब आप उस जगह बैठेंगे तो आपके दिमाग को सिर्फ पढ़ने के ही signals मिलेंगे, और आपको concentration करने में आसानी होगी

अब हमें ये 8 घंटे कहां और कैसे इस्तेमाल करने हैं वो जानते हैं।


समय को समझें

सबसे पहले खुद के समय को समझना जरूरी होता है। जैसे की आप कौनसे समय पे ज्यादा ACTIVE होते हैं। कौनसे समय पे आपको पढ़ाई के समय नींद आती है। इन सब बातों को ध्यान में लीजिए।

हमारे एक TOPPER STUDENT का EXAMPLE लेते हैं। उसे सुबह जल्दी उठकर पढ़ना बोहोत ठीक लगता था। क्योंकि उस समय दिमाग और वातावरण भी शांत होता है। पर उसे उस समय कुछ subjects पढ़ने पे नींद आती थी। तो सुबह जल्दी उठकर वो physics या chemistry के numerical solve करती थी।

इसी तरह आप अपनी pattern समझ करके बेस्ट time table बना सकते हैं।


Subject के अनुसार बेस्ट timetable


  • 8 hours जो बचे हैं उसमे आपको क्या क्या करना है वो पहले जान लेते हैं।
  • 3 subjects हैं : physics , chemistry और biology
  • इन तीनों विषय को आपको minimum 2 hours हररोज देने होंगे।
  • हर सब्जेक्ट की NCERT पढ़नी जरूरी है, क्योंकि कई सारे सवाल इसी में से सीधे पूछे जाते हैं।
  • हर सब्जेक्ट के MCQ भी हररोज प्रैक्टिस करने होंगे।
  • हर हफ्ते पूरे हफ्ते की पढ़ाई का रिवीजन भी करना है।


Toppers mindset for making timetable


हमने कई सारे NEET toppers के schedule को analyze किया है। तो उसमे सबसे important बात ये निकल के आती है, की इन बच्चों ने जितने लगन के साथ टाइमटेबल बनाया उतने ही लगन के साथ उसे फॉलो भी किया। 

  • टाइमटेबल बनाते समय उन्होंने ऊपर बताए हुए सभी पॉइंट्स को ध्यान में रखा।
  • टाइमटेबल को उन्होंने अपने स्टडी टेबल / स्टडी area पे लगा दिया।
  • घर के सदस्यों के साथ भी ये टाइमटेबल उन्होंने शेयर किया, ताकि वो सब भी पढ़ाई के समय में इन्हे disturb ना करें।
  • जितना समय पढ़ाई का है उसमे उन्होंने कोई भी distraction के बगैर सिर्फ पढ़ाई ही की।
  • पढ़ाई के समय फोन को switch off कर दिया, या किसी बड़े के पास रख दिया, या फिर एक अलमारी में लोक करके रख दिया। ताकि फोन use करने को जी ना ललचाए।


Toppers timetable


बोहोत NEET स्टूडेंट्स और toppers के टाइमटेबल के analysis के बाद हमने आपके लिए एक demo timetable बनाया है। इस timetable को ध्यान में रखके आप अपना टाइमटेबल बना सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं की आप यही टाइमटेबल follow करें, पर इसमें जैसे समय का उपयोग किया गया है, और जो points पे ध्यान दिया गया है उसे miss मत करना।

नीचे दी गई लिंक पे जाके आपको toppers केसा timetable follow करते हैं उसका demo मिल जायेगा।


 डेमो टाइम टेबल के लिए यहां पर क्लिक करें

👇

DEMO TIME TABLE


ये पॉइंट्स को ध्यान में रखके टाइमटेबल बनाएंगे आप तो आपकी पढ़ाई आसानी से हो जायेगी। इस timetable को फॉलो करके कई students ने अच्छी मेडिकल college में admission पाया है। इस मेहनत के साथ आप भी जरूर ही आपकी ड्रीम कॉलेज में admission ले पाएंगे ये यकीन है हमें। 

And yes, congratulations Future doctor!!


Thank you for reading!

Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!


Urvi Bhanushali
Manish Mevada 


Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !