दूध के इतने सारे फायदे हैं तो आखिर दूध से लोग इतना दूर क्यों भाग रहे हैं? दूध क्यों नही पीना चाहिए?

Manish Mevada Biology


 क्या दूध हमारे लिए हानिकारक है? या फायदेमंद है? दूध को लेके बोहोत सारे सवाल उठ रहे हैं आजकल। तो आज इस आर्टिकल में हमें दूध पीना चाहिए या नहीं इस पे चर्चा करेंगे।


दूध: फायदेमंद या हानिकारक?


हम बचपन से दूध पीते आ रहे हैं। मम्मी तो सुबह उठकर और रात को सोते समय, ऐसे दो बार बड़ा glass भरके दूध पिलाते थे। पर आज जमाना बदल गया है। लोग vegan diet के trend के पीछे हैं और vegan recipes ढूंढने में लगे हैं। तब ये सवाल आता है की क्या veganism सही है? क्या dairy products हमारे लिए नुकसानदाई हैं?  आइए detail में सब समझने की कोशिश करते हैं। हमें यकीन है की End तक पढ़के आपको आपके सवाल का जवाब मिल जायेगा।


हमें दूध क्यों पीना चाहिए?


आयुर्वेद के अनुसार दूध गुणकारी खाद्य पदार्थों में से एक है। Dietitian के अनुसार दूध के फायदे अनेक हैं। 


वजन कम करने में दूध मदद करता है। कई dietitian खाना खाने से पहले दूध पीने की सलाह देते हैं। इससे पेट भर जाता है, और खाने की quantity पे control किया जा सकता है। दूध में काफी सारे nutrients मौजूद होते हैं, इस वजह से कम खाने पर भी आपको nutrition की कमी नहीं होगी।


हड्डियों की मजबूती के लिए दूध बोहोत महत्वपूर्ण है। दूध में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे मिनरल हड्डियों और muscles की सेहत में सहयोग देते हैंl


Immunity के लिए भी दूध जरूरी है। शरीर में दूध एक immunomodulator के रूप में काम करता है। जिससे हमारे रोगप्रतिकारक तंत्र में बैलेंस बना रहता है।


दवाई के रूप में दूध आयुर्वेद में दिया जाता है। जैसे की खांसी या जुकाम मिटाने के लिए हल्दी वाला गर्म दूध पीना चाहिए। Acidity या पेट की तकलीफ के लिए ठंडा दूध पीना चाहिए।



दूध के इतने सारे फायदे हैं तो आखिर दूध से लोग इतना दूर क्यों भाग रहे हैं?


दूध क्यों नही पीना चाहिए?


दूध के benefits  के साथ उसके नुकसान भी क्या हैं अब वो भी देख लेते हैं।

पेट में Gas बनाता है दूध। आजकल कई लोगों को पाचन में तकलीफ देता है। कई लोग जब ज्यादा मात्रा में दूध पी लेते हैं तो उन्हें ये तकलीफ हो जाती है। 


दूध पीने से मुंह पे खिल होते हैं, ये आजकल लगभग सभी teenager की शिकायत है। 


हमारे पूर्वज इतने बरसों से दूध पीते आ रहे हैं, और दूध के गुण गान भी गाते आ रहे हैं। तो ये कैसे हो गया की अचानक सबको दूध से तकलीफ होने लगी है? 


दूध के नुकसान का क्या कारण है?


ये जानने के लिए हमें दूध का इतिहास और आज का comparison करना पड़ेगा। 

सबसे पहले जब कोई प्राणी का दूध पिया गया होगा, तो वो कोई पालतू प्राणी ही होगा। जैसे की बकरी या गाय। उस समय इंसान अपने आसपास के प्रकृति को बोहोत अच्छे से संभालता था। पालतू प्राणी को अपने घर के सदस्य की तरह रखा जाता था।

पर आज जब हमारी population इतनी बढ़ गई है। तो दूध की मांग भी बढ़ गई। पर गाय तो naturally ज्यादा दूध दे नही सकती। इसलिए उन्हें कुछ प्रकार के hormone injection दिए जाने लगे हैं, इससे गाय की दूध देने की मात्रा बढ़ जाती है। इन injection की असर उस दूध में भी आ जाने लगती है। जो पीनेवाले के शरीर में फायदे देने के साथ नुकसान भी देने लगें।


दूध देने वाले प्राणियों से प्रेमपूर्वक वर्तन भी उनके दूध की quality के लिए मायने रखता है। अब दूध का बोहोत बड़े प्रमाण में उत्पादन हो रहा है। कई प्रकार के hormone injection के साथ उनको शारीरिक प्रताड़ना भी दी जाती है, जिसके प्रति दया करते हुए अभी vegan diet का trend भी चल रहा है।

और गाय की जात भी पहले जैसी नहीं  पहले सिर्फ देसी गाय का दूध पिया जाता था, जिनके दूध में एक फायदेमंद A2 PROTEIN मिलता है। हमारी देसी गाय, जिसे हम गाय माता कहते हैं उनको mix breed करवाके अलग अलग जात बनाई गई हैं।  विदेशी गाय भी ज्यादा दूध देती है, पर उनके दूध में A1 PROTEIN होता है जो शरीर में नुकसान देता है। कई लोगों को A1 protein वाले दूध से allergy भी होती है, इसे A1 intolerance कहते हैं। ये लोग अगर देसी गाय का दूध पियेंगे तो उन्हें एलर्जी नही होगी।


Lactose intolerance का नाम भी आपने सुना होगा। ये तकलीफ के साथ रहते लोग दूध की थोड़ी मात्रा भी पचा नहीं सकते। ये पेट में कुछ प्रकार के microorganism के अभाव से होता है। 


किस प्रकार का दूध पीना चाहिए?


अगर आपको lactose intolerance नही है, तो आप दूध पी सकते हैं। पर दूध से होती तकलीफों से बचने के लिए दूध के source का ध्यान रखना जरूरी है।

अगर experts की मानें, तो देसी गाय का दूध सबसे अच्छा होता है। पर ये गाय को कोई इंजेक्शन नही दिए जाते और प्यार से रखा जाता होना चाहिए।


बच्चों को दूध देना चाहिए या नहीं?


बच्चों के लिए भी देसी गाय का दूध ही recommend किया जाता है। बच्चों के लिए मां के breast milk के बाद गाय का दूध ही बेस्ट होता है। अगर गाय का दूध available नही है, तो बकरी का दूध अच्छा रहता है। बकरी के दूध में naturally A2 PROTEIN होता है, जो शरीर को दूध के सारे फायदे देगा।

अगर आपके बच्चे को दूध पीना पसंद है तो उसे जरूर दीजिए। पर अगर उसे कम पसंद है या नही पसंद, तो उसे दूध पीने के लिए ज्यादा जोर नही कीजिए। और खास करके मार्केट में मिलते पाउडर को दूध में मिलाके मत ही दीजिए। 

दूसरे अलग अलग प्रकार के मिलते दूध, plant milk जिसे कहते हैं वो भी बच्चों को मत दीजिए। Oat milk, almond milk, soy milk और coconut milk ये सब lactose intolerance वाले लोगों के लिए ठीक हैं। पर क्युकी आपको दूध नही पसंद तो ये दूध पीने से गाय के दूध के फायदे मिल जायेंगे ऐसा मत समझिएगा।


अंत में यही कहेंगे की हर एक चीज की तरह दूध की भी अतिशयोक्ति मत कीजिए। Limit में कोई भी चीज लेने से उसका फायदा ही मिलेगा। दूध अगर अच्छा लगता है तो पीजिए, पर लिमिट में।

आपको ये दूध के बारे में interesting information अच्छी लगी होगी ये आशा करते हैं। आपके परिवार और दोस्तों से ये आर्टिकल जरूर share कीजिए ताकि उनको भी ये सवाल का जवाब मिल जाए। आपको अगर और कोई सवाल या suggestion हो तो नीचे comment box में हमें लिख भेजिए।


Thank you for reading!

Stay happy! Stay healthy!



Urvi Bhanushali
Manish Mevada 


Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !