NEET EXAM में स्कोर करने के लिए मिनिमम कितना समय पढ़े?

Manish Mevada Biology



NEET में सफलता पाने के लिए कितने hours पढ़ाई करनी चाहिए?


NEET की तैयारी कहा से शुरू करें? NEET में अच्छे मार्क्स लाने के लिए कितनी पढ़ाई करनी चाहिए? MBBS ADMISSION के लिए आप के लिए कितने घंटे की पढ़ाई अनिवार्य है? ये सब सवाल NEET PREPARATION के दौरान सब बच्चो को सताते हैं। इसलिए हम आपकी ये प्रोब्लम दूर करने एक बढ़िया आर्टिकल ले कर आए हैं। इसमें हम NEET की तैयारी में कितने घंटे पढ़ना चाहिए वो सही से समझेंगे।


NEET की परीक्षा एक नेशनल लेवल की परीक्षा है। MBBS ADMISSION के लिए इसमें कई सारे बच्चे हिस्सा लेते हैं। इसलिए ये EXAM काफी COMPETITIVE हो जाती है। और COMPETITION में आगे बढ़ने के लिए मेहनत बोहोत जरूरी है। और स्मार्ट वर्क उससे भी जरूरी। आज इस आर्टिकल में आप समय के साथ स्मार्ट work केसे करना है वो जानेंगे। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े ताकि आप टाइम मैनेजमेंट अच्छे से समझ सके। आधा अधूरा पढ़के आपकी मेहनत बढ़ जाए ऐसा ना हो इसके लिए पूरा आर्टिकल जरूर से पढ़े।


कितने घंटे की पढ़ाई जरूरी है?


आपने कई लोगों को कहते सुना होगा की टाइम मैनेजमेंट लाइफ की सबसे बड़ी स्किल है। अगर आपने समय को ठीक से handle करना सीख लिया, तो जीवन के कोई भी पड़ाव पर आपकी सफलता मुश्किल नही है। NEET के लिए भी same ही बात है। 

हम सबके पास एक से 24 hours होते हैं। पर वक्त को आप कैसे इस्तेमाल करते हो इस बात पे आपकी सफलता निर्भर करती है। आपको आपका पढ़ाई का समय अच्छे से मैनेज करना होगा। आपको दिन का एक हिस्सा पढ़ाई को देना होगा।


Quantity से ज्यादा Quality


तो सवाल ये है की पढ़ाई कितने समय करे? वैसे देखा जाए तो कोई fixed time duration नही दे सकते। Manish sir, जिनके पास 15 साल का NEET पढ़ाने का experience है,  बताते हैं की NEET की तैयारी के लिए QUANTITY से ज्यादा QUALITY मायने रखती है। मतलब अगर आप 2 hours पढ़ाई कर रहे हो, पर उसमे आपका ध्यान यहां वहां भटक रहा है, तो इससे कुछ ज्यादा फायदा नहीं होगा। आप जितना भी समय पढ़ाई कर रहे हो, वो पूरा समय आप fully concentrated रहे वो जरूरी है। ऐसा करने से आप उस समय जो भी पढ़ रहे हो, वो आसानी से आपको याद रह जायेगा।


मिनिमम कितना समय पढ़े?


हर बच्चे की पढ़ने की कैपेसिटी अलग अलग होती है। कोई student एक साथ 5 hours पढाई कर सकता है,तो कई बच्चे 1 hour भी ध्यानपूर्वक नही पढ़ पाते। Student की ग्रहण क्षमता भी अलग होती है, कोई बच्चा 1 hour की study से जितना समझ पाएगा, दूसरे बच्चे को उतना ही समझने के लिए ज्यादा समय लगेगा। तो स्टूडेंट्स को अपनी क्षमता के हिसाब से पढ़ाई का duration set करना चाहिए। अगर आप ज्यादा समय तक पढ़ने नही बैठ पाते तो उसे improve करना भी बोहोत जरूरी है। उसके लिए जरूरी technique एक अलग टॉपिक है, उसे हम दूसरे आर्टिकल में discuss कर सकते हैं।

पर मेरे हिसाब से NEET की पढ़ाई के लिए ज्यादा घंटे ध्यान से पढ़ पाना काफी जरूरी है। हर सब्जेक्ट को कम से कम 2 घंटे की पढ़ाई जरूरी होती है। तो आपके तीन सब्जेक्ट्स physics, chemistry और biology मिलाके कुल 6 से 7 घंटे का टाइम देना होगा। Week days में जब स्कूल होती है, उन दिनों में टोटल 6 से 7 hours NEET की पढ़ाई के लिए देने चाहिए। और रविवार के दिन ये समय 10 hours तक बढ़ाया जा सकता है। 


School के साथ NEET की पढ़ाई केसे मैनेज करे?


Students का मानना होता है की स्कूल की वजह से उनका NEET Preparation का समय कम हो जाता है। पर इस सोच को आप बदल सकते हो। कुछ strategies follow करनी होंगी। 

स्कूल में जो भी पढ़ाते हैं, उसमे पूरा ध्यान देना है। स्कूल में पढ़ने से काफी concepts आसानी से समझ आ जाते हैं, और वो समय भी use हो जाता है। 

आपकी textbook और NCERT book से ही NEET के important questions आते हैं। तो जब स्कूल में पढ़ाते हैं, तब आपको important लग रहे टॉपिक को अंडरलाइन कर लेना है।

घर आके स्कूल में पढ़ाई गए टॉपिक्स को revise कर लेना है। और उसके रिलेटेड questions solve करने की कोशिश करनी है। इससे आपका revision भी हो जाएगा, और टॉपिक से केसे सवाल पूछे जा सकते हैं उसका idea आएगा। फिर next time जब आप ये टॉपिक वापस पढ़ेंगे तो बोहोत अच्छे से और जल्दी से समझ आ जायेगा।

Sunday या छुट्टी के दिन पूरे वीक में जो पढ़ा है उसका रिवीजन करना है। और उन टॉपिक्स या चैप्टर के रिलेटेड questions solve करने हैं।

दिन में कमसे कम 30 minutes questions solve करने में use करनी चाहिए। 

NEET के प्रैक्टिस QUESTIONS बेस्ट वेबसाइट कौनसी हैं? आपको टॉपिक wise और chapter wise questions नीचे दी गई लिंक पे मिल जायेंगे।

यहां क्लिक करें  FOR QUESTIONS IN ENGLISH

यहां क्लिक करें   FOR QUESTIONS IN GUJARATI LANGUAGE

इन वेबसाइट्स पर हर रोज 10 सवाल अपलोड होते हैं, जो प्रैक्टिस करने मिलेंगे। इन में जवाब भी साथ में दिए जाते हैं ताकि आप अपने answers को जांच सके और अपनी भूल को समझ कर सुधार सकें। 

आपको ये सलाह सबने दी होगी की समय को सदुपयोग करना चाहिए। और ये बिलकुल सही है। आप जितने अच्छे से आपका समय मैनेज करोगे, आपकी मेहनत कम होने लगेगी।  और ज्यादा फोकस के साथ आप पढ़ पाओगे। 

आशा करते हैं की ये आर्टिकल पढ़के समय को केसे मैनेज करना है ये आप जान पाए होंगे। आपको कौनसी strategy का उपयोग करना है ये भी आपको ध्यान आ गया होगा। ऐसे ही कई आर्टिकल हम इस website पे रेगुलरली अपलोड करते हैं, तो आप वो भी पढ़ सकते हैं। ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। आप अगर आपके दोस्तो को भी आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो जरूर उनके साथ ये आर्टिकल शेयर कीजिए।

NEET की EXAM के लिए मन में कोई भी QUESTIONS हों, तो बेजिजक पूछिए। आपके सारे सवालों को आपके  NAME और CITY NAME के साथ हमारी इस SITE के आर्टिकल मे DETAILED ANSWER के साथ अपलोड किए जायेंगे। सवालों को हम तक पोहोचने के लिए नीचे दी गई लिंक पे क्लिक करके फॉर्म भरिए।

https://forms.gle/m6qCFsb8VwAHjceu6


Thank you for reading!

Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!



Urvi Bhanushali
Manish Mevada

Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !