NEET में कितने मार्क्स से MBBS Admission मिल सकता है?

Manish Mevada Biology


NEET में कितने मार्क्स से MBBS admission मिल सकता है?


क्या आपके NEET के मार्क्स आपको कम लग रहे हैं? MBBS में admission मिलेगा या नहीं ये doubt है आपको? NEET results 2022 के बाद सब अपने मार्क्स के analysis में लगे हैं की इतने मार्क्स MBBS में admission के लिए enough होंगे या नहीं? इन मार्क्स के basis पे 12th के बच्चे जो अब NEET examination देने वाले हैं, वो भी अपनी तैयारी को mold कर सकते हैं। आप के इन सभी सवालों का जवाब इस आर्टिकल में मिलेगा आपको। 

NEET 2022 के रिजल्ट्स अब आ चुके हैं, और जिन्होंने ये exam दी है, वो सब एडमिशन के लिए राह देख रहे हैं। NEET देने के पीछे ज्यादातर बच्चों का reason MBBS में admission लेना होता है, वो भी government college में। पर अगर मार्क्स कम आए तो बच्चे और उनके माता पिता टेंशन में आ जाते हैं। अगर आप भी ये ही सब सोच में पड़े हो, तो ये ब्लॉग जरूर से पढ़िएगा। 

इस बार वैसे NEET 2022 का paper tough निकला था, जिसकी वजह से कोई भी स्टूडेंट ने 720/720 स्कोर नही किया। और ऊपर से गवर्नमेंट ने कुछ नए medical college भी डिक्लेयर की हैं। तो एडमिशन cut off बोहोत हाई नही होंगे ये प्रिडिक्शन है। पिछले सालों से इस बार रिजल्ट थोड़ा लो है। बल्कि इस साल का NEET cut off 2022 तो सब से कम है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए आप नीचे की लिंक पे क्लिक कर सकते हैं।

https://www.manishmevada.com/2022/09/blog-post_30.html


MBBS admission के लिए ज्यादातर दिक्कत जनरल कोटा के बच्चों को होती है। क्योंकी हर कॉलेज की सीट में बोहोत quota होते हैं, जैसे की caste के अनुसार के कोटा, all India quota जो की हर government medical college के 15% का सीट्स होता है। कई मेडिकल कॉलेज में management quota भी होता है। इन सब के चलते जनरल कोटा कि सीट्स कम हो जाती हैं। वैसे भी general quota में स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा होती है। इसलिए MBBS admission के लिए जनरल category में आते बच्चों को ज्यादा मार्क्स चाहिए होते हैं। आगे देखते हैं की NEET 2022 के कितने मार्क्स MBBS admission के लिए enough होंगे।

MBBS admission के लिए काउंसलिंग में भाग लेना पड़ता है। दो प्रकार की काउंसलिंग होती है, एक स्टेट quota और दूसरी all India quota। NEET counselling 2022 में हिस्सा कैसे लेना है इसकी डिटेल्स आपको नीचे दी गई लिंक पे मिल जायेगी।


https://www.manishmevada.com/2022/09/after-neet-neet-2022-counselling.html


इस बार का qualifying NEET cut off NEET 2020 और 2021 से कम है। जनरल कैटेगरी का cut off 117 है और रिजर्वेशन कैटेगरी का 93 है। तो इससे ज्यादा मार्क्स जिन स्टूडेंट्स के हैं वो सब एमबीबीएस एडमिशन के लिए एलिजिबल तो हैं, पर उनका एडमिशन होगा ही ये तय नही कह सकते। इससे कम वाले बच्चों को अगर एमबीबीएस में एडमिशन चाहिए तो एक साल drop लेके, अगले साल वापस NEET 2023 की परीक्षा देनी होगी। जिन बच्चों के 550 से ज्यादा मार्क हैं उन्हें या तो all India quota से सीट मिलने के चांस हैं, और स्टेट quota की सीट तो पक्की ही है।


लेकिन जो स्टूडेंट्स के 450 से 500 के बीच के मार्क्स हैं और जनरल category में आते हैं, वो फिलहाल काफी असमंजस में होंगे, की MBBS में admission मिलेगा या नहीं। कई बच्चे इतने मार्क्स आने पर निराश भी हो गए होंगे। कई students जिन्हे government medical college में admission चाहिए वो शायद ड्रॉप लेने का भी सोचने लगे होंगे। पर ये समय जल्दबाजी करने का नही है। सोच समझ कर अगर decision लिया जाए तो आपके करियर का एक साल बच सकता है। आपके मार्क्स और rank तथा कैटेगरी के base पे एडमिशन के chances तय होते है। All India quota के सीट्स के cut off काफी हाई होते हैं। आप उसमे भी भाग ले सकते हो। पर अगर आपके मार्क्स कम ही हैं, तो आप को स्टेट quota से ही उम्मीद रखनी चाहिए। MBBS seats  के लिए स्टेट quota का cut off All India quota से कम रहता है। 


NEET 2022 cut off prediction


पिछले सालों के admission cut off के आधार पर हम ये अंदाजा लगा सकते हैं, की इस साल MBBS में ऐडमिशन के लिए कम से कम कितना NEET score चाहिए। जैसे गुजरात की बात करें तो NEET 2021 के बाद, स्टेट quota में government seats में admission के लिए cut off 450 के आसपास रहा था। ये बात हम जनरल कोटा की कर रहे हैं। Reservation categories जैसे की SC, ST, OBC या EW को बोहोत competition नही होती, क्योंकि उनका एडमिशन कट ऑफ काफी कम रहता है। 


पिछले साल के cut off के आधार पे अगर हम all India quota का NEET 2022 cut off prediction करें, तो वो कुछ नीचे के प्रकार हो सकता है।




ये मार्क्स पिछले सालों के cut off के analysis के बाद predict किए हैं। पर हम ये पक्का नहीं कह सकते की cut off ये ही आएगा।

स्टेट quota का cut off काफी कम रहेगा। तो जिन जनरल कैटेगरी के बच्चों के 450 से ऊपर स्कोर हैं, वो स्टेट quota में अप्लाई करेंगे तो government college में MBBS admission मिल सकता है। और उसके साथ साथ AYUSH के courses जैसे की BAMS, BHMS, BNMS etc. के लिए भी counselling कर सकते हैं।


ऐसा क्या करें की जिससे ऐडमिशन पक्का ही हो जाए?

ये सब बातें तो exam हो जाने के बाद की हैं, पर सोचना ये है कि हम ऐसा क्या करें जिससे result आने के बाद एडमिशन के लिए होती परेशानी से बचा जाए। ऐसा क्या करें जिससे हमारी government medical college में सीट पक्की ही हो जाए। तो उसका एक ही जवाब है की आपके स्कोर हाई होने चाहिए।

अगर All India quota से एडमिशन लेना है, या AIIMS जेसी reputed college से करना है, तो आपके मार्क्स और काफी high होने चाहिए। इसके लिए 600 तो मिनिमम मार्क लाने होंगे।

NEET 2023 के लिए तैयारी कर रहे बच्चों के लिए ये बात हम शेयर कर रहे हैं। ताकि उनके दिमाग में एक क्लियर गोल मिल जाए, मार्क्स का एक goal set हो जाने से मेहनत और मोटिवेशन भी बढ़ता रहेगा। 

इतने मार्क्स achieve करने के लिए काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी ये सोच लेना है। कोई भी क्षण पे निराश नहीं होना है, और अपने गोल की तरफ आगे बढ़ते ही जाना है।

NEET 2023 के लिए कैसे तैयारी करनी है, कैसे मोटिवेटेड रहना है इन सब के बारे में हम एक बढ़िया ब्लॉग सीरीज लेकर आ रहे हैं। तो इस ब्लॉग साइट को जरूर से check out करते रहिएगा। 


आशा है कि ये आर्टिकल पढ़के आपको MBBS admission cut off के संबंधित जानकारी प्राप्त हुई होगी। आप अगर किसी को जानते हो जिसके लिए ये आर्टिकल उपयोगी रहेगा, तो उसे जरूर share कीजिए। अगर कोई question या query हो, तो आप हमे जरूर से कमेंट box में लिखिए। अगर कोई और टॉपिक पे आपको जानकारी चाहिए तो वो भी आप हमे बता सकते हैं, हम जरूर से उसका उत्तर देंगे।

Thank you for reading.

Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!


Urvi Bhanushali
Manish Mevada

Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !