डायबिटीज के मरीज आम खा सकते हैं? क्या आम खाने से sugar बढ़ जाता है? चलिए, आम और health से जुड़े हुए सभी सवालों के जवाब इस आर्टिकल में discuss करते हैं।
Mango (आम) - फलों का बाप या श्राप?
आम का नाम सुनते ही मेरे मुंह में तो पानी आ जाता है। मुझे लगता है, आपका भी वैसा ही हाल होता होगा। है ना?! क्योंकि मई,जून की तपती गर्मी में आम एक ऐसा फल है जो दिल को हो नही रूह को भी सुकून देता है। इसीलिए तो आम को फलों का राजा का दरज्जा दिया गया है।
लेकिन आज कल चल रहे diet trend की वजह से कई लोग आम खाना avoid करते हैं। आम के बारे में बोहोत सारी mis-information फैली हुई हैं। तो आइए आज इस ब्लॉग में जानते हैं की क्या आम के बारे में popular myth सच हैं या सिर्फ अफ़वा है?
तो सबसे पहले जानते हैं की आम में क्या क्या nutrition होता है?
Nutrition in Mango
एक मीडियम साइज के पके हुए आम में नीचे दी गई मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं।
Carbohydrates: 25 g
Protein: 1.4 g
Fibre: 2.6 g
Cholesterol: 0 g
Calories: 99
Calories in one digestive biscuit:80
इन सबके अलावा आम में कई सारे mineral जैसे की potassium, Magnesium और Iron मिल जाते हैं
साथ ही आम कई तरह के vitamin से भरपूर होता है। एक आम में जितना Vitamin C पाया जाता है (60 mg), वो हमारे एक दिन के vitamin C की जरूरत को 100% पूरा करता है।
Best way to consume Mango
वैसे आम को किसी भी स्वरूप में खाया जा सकता है, जैसे की कच्ची कैरी का आचार, कच्ची कैरी का आम पन्ना, पके हुए आम के लंबे टुकड़े (छिलकों के साथ), पके हुए आम के छोटे छोटे टुकड़े, आम रस, mango milkshake, आम पापड़ वगैरह वगैरह। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार आम को खाने के कुछ rules हैं।
- आम या कोई भी फल उसकी प्राकृतिक season के दौरान ही खाना चाहिए। मतलब की हमारे यहां अगर गर्मियों में आम पकता है, तो तभी खाना चाहिए। गर्मियों के बाद फ्रीज में store किया हुआ आम या आम रस खाना avoid करना चाहिए।
- कितनी मात्रा में आम खाना चाहिए? - आम को उतना ही खाना चाहिए जिससे पेट बोहोत ज्यादा भारी ना लगे।
- आम को हमेशा पानी में भिगोकर ही खाना चाहिए। क्योंकि आम में phytic acid नाम का anti-nutrient पाया जाता है (जैसा कि कई dry fruits में भी होता है), तो भिगोने से ये एसिड निकल जाता है। और आम की गर्मी शरीर को नहीं लगती, सिर्फ उसके nutrients ही शरीर में जाते हैं।
Health benefits of Mango
आयुर्वेद में बोहोत सालों से आम के गुणों का वर्णन किया गया है। आम की सबसे खास बात यह है की आम शरीर के तीनों दोषों (कफ, पित्त और वायु) को balance करता है। जिससे शरीर की कई बिमारियां दूर हो सकती हैं।
- Prevents cancer: हां आपने सच पढ़ा। आम मेंं कई सारे antioxidants होते हैं जैसे की vitamin A, Vitamin C, जो cancer के cells को मारने की क्षमता रखतेे हैैंं।
- Blood sugar regulator: आम में Mangiferin नाम का एक केमिकल पाया जाता है। ये केमिकल ग्लूकोज को पाचन में help करता है, जिससे डायबिटीज़ को control किया जा सकता है।
- Skin and hair care: आम में पाए जानेवाले विटामिन A और मिनरल बाल की तंदुरस्ती तथा आंखो की रोशनी के लिए बोहोत उपयोगी है। साथ ही, विटामिन C बाल एवम् त्वचा के लिए बोहोत लाभदायी है।
- Digestion problem: आम में फाइबर होने के कारण ये constipation जैसी कई पाचन के related बीमारियों में हेल्प कर सकता है।
- Mental health: research में ऐसा पाया गया है की आम खाने से मानसिक तंदुरस्ती बनी रहती है। और साथ ही आम के विटामिन और मीठा स्वाद depression, anxiety, अनिद्रा जैसी बीमारियों से heal होने में मदद करते हैं।
Can diabetic patients eat mango?
अगर एक डायबिटिक आदमी हेल्थ के नाम पे digestive biscuit या डार्क chocolate खा सकता है, तो प्रकृति ने दिया हुआ ये फल खाने से क्यों डरना?
जैसे की ऊपर के section में हमने देखा, आम में ऐसे केमिकल हैं, जिससे डायबिटीज़ बढ़ने की जगह कंट्रोल हो सकती है। इसलिए diabetic patients आम खा सकते हैं।
लेकिन डायबिटीज़ के साथ अगर आम का लुत्फ उठाना हो, तो आम को टुकड़ों में खाने के बजाय छिलके के साथ उसकी slice खानी चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा mangiferin शरीर में जाए और शुगर को control कर सके।
Can pregnant women eat mangoes?
वैसे तो आम को आयुर्वेद में गर्म माना जाता है, इसलिए कई बुजुर्ग गर्भावस्था के दौरान आम खाने के लिए मना करते हैं। लेकिन अगर आपके घर में प्रेगनेंसी के दौरान आम खाया जाता है, तो आप भी खा सकते हैं।
तो बाकी सब चिंता भूल जाओ, और इस गर्मी की ऋतु में जी भरके आम खाओ। लेकिन ये याद रखना की "अति सर्वत्र वर्जयेत।" यानी की कोई भी चीज का ज्यादा सेवन हानिकारक होता है।
आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताइए। आपका कोई फीडबैक भी आप हमें लिख सकते हो। आशा करते हैं की आज का ये ब्लॉग आपको उपयोगी होगा।
धन्यवाद!
खुश रहिए! तंदुरस्त रहिए!
Thank you for reading!
Manish Mevada
Urvi Bhanushali
Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box