कौनसे STANDARD से शुरू कर सकते है NEET की तैयारी!

Manish Mevada Biology


NEET की तैयारी कब से शुरू करनी है? कौनसे standard से तैयारी शुरू करने से अच्छे मार्क्स आयेंगे? इस आर्टिकल में हम देखते हैं की NEET की तैयारी करने का BEST TIME कौनसा है।


NEET EXAM के लिए आपके सवाल हमारे जवाब के पिछले आर्टिकल में आपके सवालों के जवाब हमने दिए थे। जिसे पढ़कर हमारे पास और भी बोहोत INTERESTING सवाल आए हैं। आज के इस आर्टिकल series में एक बोहोत ही बढ़िया सवाल आया है। इसे पूछा गया है SUDHA THAKUR, RAIPUR द्वारा। ये एक PARENT हैं, और अपने भतीजे के FUTURE के लिए जागृत हैं। इनके द्वारा पूछा गया ये सवाल कई सारे दूसरे PARENTS को भी मददरूप होगा।


NEET की तैयारी कौनसे STANDARD से शुरू करनी चाहिए?


SUDHA THAKUR, RAIPUR


NEET 2022 का RESULT आ गया है और अब तो NEET COUNSELLING भी शुरू हो गई है। कई लोगों को NEET की पूरी जानकारी होगी। पर कुछ लोग NEET के बारे में नही जानते होंगे। सबसे पहले हम वही देखते हैं की NEET क्या है?


NEET क्या है? WHAT IS NEET?


NEET का full form क्या है? NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST ये NEET का FULL FORM है। ये पूरे भारत में किसी भी कॉलेज में मेडिकल COURSES में ADMISSION के लिए की मान्य परीक्षा है। NATIONAL TEST AGENCY (NTA) के द्वारा ये परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 12th standard में physics, chemistry और biology के साथ पास हुए स्टूडेंट्स NEET की परीक्षा दे सकते हैं। NEET परीक्षा एक common exam है जिससे MBBS/BDS/BAMS/BSMS/BUMS/BHMS और बाकी मेडिकल COURSES में ADMISSION लिया जा सकता है। हर साल NEET की परीक्षा एक बार आयोजित होती है, इसमें MCQ TYPE के प्रश्न होते हैं। और पेन पेपर के द्वारा OMR SHEET  में जवाब भरने होते हैं।


NEET की ये BASIC INFORMATION के बाद, अब हम हमारे असली सवाल पे लौट आते हैं। अगर NEET में बोहोत बढ़िया मार्क्स से पास होना है तो तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?


NEET की तैयारी के लिए BEST STANDARD 


अगर आपने ये तय कर लिया है की आपको या आपके बच्चे को DOCTOR ही बनना है तो लास्ट तक जरूर पढ़िए। 

India में गवर्नमेंट कॉलेज के साथ साथ कई PRIVATE MBBS COLLEGE हैं और DEEMED UNIVERSITY भी हैं। GOVERNMENT MBBS COLLEGE में काफी कम seats होती हैं, पर वहां की fees भी काफी कम होती हैं। तो अगर आपको INDIA की BEST MBBS COLLEGE में ADMISSION चाहिए और वो भी GOVERNMENT COLLEGE में, तो आपके लिए COMPETITION बोहोत ज्यादा हो जाती है। इसलिए आपके 720 में से ज्यादा से ज्यादा मार्क्स आएं ये बोहोत जरूरी हो जाता है। और NEET में ज्यादा मार्क्स लाने की TECHNIQUE ज्यादा KNOWLEDGE और प्रैक्टिस ही है। 


NEET के EXPERT, MANISH SIR, कहते हैं की जितनी जल्दी NEET की तैयारी शुरू कर दी जाए वो ही बेस्ट है। वो कहते हैं की NEET की तैयारी 8TH STANDARD से ही शुरू की जा सकती है। आइए जानते हैं क्यों और कैसे।


8TH , 9TH और 10TH STANDARD की NCERT की SCIENCE TEXT BOOKS में NEET के पूरे SYLLABUS का बेसिक दिया गया है। और ये तो हम सब जानते हैं की अगर BASE पक्का हो तो उसपे आप मजबूत इमारत खड़ी कर सकते हैं। इसलिए 8TH STANDARD से ही NEET की तैयारी शुरू हो सकती है। खास करके 9TH STANDARD की SCIENCE TEXT BOOK के CHAPTERS NEET के POINT OF VIEW से बोहोत ही ज्यादा IMPORTANT हैं। NEET के SYLLABUS में इन्हीं सब टॉपिक को ज्यादा DETAIL में COVER किया गया है।

तो अब सवाल आता है की इन STANDARD से NEET की तैयारी कैसे शुरू करनी है? क्या क्या EXTRA EFFORTS डाले जा सकते हैं? आइए नीचे के POINTS से ये जवाब समझते हैं। 


  • For Students: 8th standard से ही एक आदत बनानी है की हर concept को सिर्फ exam के लिए नही, पर detail में समझना है।
  • Concept को detail में समझने के लिए आप reference book पढ़ सकते हैं। या फिर YOUTUBE की भी मदद ले सकते हैं।
  • GUJARAT BIOLOGY NEET PLUS channel for NEET BIOLOGY 
  • आप theory practice के साथ साथ MCQ practice भी कीजिए क्योंकि NEET में उसके जैसे QUESTION आ सकते हैं।
  • BEST questions for NEET PREPARATION 
  • For Parents : बच्चे पे ज्यादा FORCE मत दीजिए। उसे सिर्फ motivation देना है पढ़ने के लिए, और थोड़ा सा extra effort  लगाने के लिए उन्हें गाइड कीजिए।


ये NEET PREPARATION TIPS follow करने से जब तक स्टूडेंट 11th standard  में आएगा, तो उसके काफी concepts clear हो चुके होंगे। जिससे अब ज्यादा वक्त रिवीजन और question solving में दे सकते हैं।


अगर आपके बच्चे को या आपके दोस्त रिश्तेदार के बच्चे को आगे जाके डॉक्टर बनना है और MBBS admission चाहिए, तो ये INFORMATION बोहोत कामकी है। ये आर्टिकल उनके साथ जरूर शेयर कीजिए। अगर आपको भी कोई NEET के RELATED सवाल हों, तो नीचे दी गई लिंक पे क्लिक करके हमें सवाल लिख भेजें। 

https://forms.gle/D3ZPFm1ioyYFwMyG6

हम इन सवालों का answer जरूर देंगे।

Thank you for reading!

Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!



Urvi Bhanushali
Manish Mevada

Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !