पिछले हफ्ते हमने आपको एक Google form भरने के लिए कहा था। जिसमें NEET की तैयारी के लिए आपको हो रहे सवाल आपको उस फॉर्म में लिख भेजने थे। आप में से कई बच्चों ने अपना समय निकाल के सवाल भेजे हैं। उसके लिए thank you so much। आपको सवाल है और आपने हमें अभी तक नही भेजे, तो नीचे दी गई लिंक पे अभी भी आप भेज सकते हैं।
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfDvJNV4TSnoMKh8vD-kd0kHjVVC2qMZFH93MI_DCtGvSWRXw/viewform
NEET 2023 की तैयारी के लिए ये QUESTION ANSWER SERIES आपके लिए शुरू की है हमने। आपके सब सवालों का जवाब देने के लिए तत्पर हैं हम। तो आज ही ये फॉर्म भर दीजिए, ताकि अगले सोमवार को जब आर्टिकल रिलीज़ हो तो उसमे आपके सवाल का भी जवाब हो।
जैसेकी आपको पहले बताया था , आज इस आर्टिकल में हम उन सवालों के जवाब देंगे। हो सकता है आपने सवाल ना भेजे हों, पर ये बोहोत कॉमन सवाल हैं, तो आपको इन जवाबों से फायदा होगा। यहां हमने बड़े अक्षरों से सवाल लिखे हैं, और उसके नीचे सवाल करने वाले student का नाम, standard और city name लिखा है। इससे आपको आपका सवाल ढूंढकर उसके जवाब पढ़ने में आसानी होगी।
Biology concept / जीवविज्ञान के CONCEPT कैसे समझें?
Mitesh Mavi, Drop year student, Dahod, Gujarat
Biology के concepts समझने के लिए आपको आपकी textbook अच्छे से पढ़नी होगी। NCERT की BOOK की हर एक लाइन को अच्छे से समझना होगा। स्कूल और कोचिंग सेंटर में जो पढ़ाया जाता है उसे ध्यान से पढ़ें और class notes जरूर बनाए।
वीडियो के द्वारा biology concepts अच्छे से दिमाग में बैठ जाते हैं। नीचे दी गई लिंक से आपको biology CONCEPTS समझने में सरलता होगी। इन वीडियो में MANISH MEVADA SIR हरेक टॉपिक को बोहोत डिटेल से समझाते हैं, जिससे बच्चों को आसानी से concepts clear हो जाएं।
How to boost score? / NEET SCORE केसे बढ़ाए?
GHANCHI CHETAN SURESHKUMAR, Mehsana Gujarat
NEET की परीक्षा में स्कोर बढ़ाने के लिए मेहनत बोहोत जरूरी है। आप अगर drop year के दौरान पूरी लगन से पढ़ेंगे तो आपका स्कोर जरूर boost होगा। आप इस साल में समय का बिलकुल भी व्यय ना करें वो ध्यान रखें।
क्योंकि drop year में आप स्कूल नही जाते हैं तो आपके पास काफी फ्री समय रहता है। इस समय का सदुपयोग करना आपके हाथ में है। एक ठोस timetable बनाए, और उसे पूरे जोश से follow किजिए। पिछले साल में अगर आपका पूरा सिलेबस cover हो गया था, तो आपको आपकी weakness भी समझ आ गई होगी। तो इस बार ज्यादा focus उसी बात पे करना है। ज्यादा से ज्यादा रिवीजन और question solving करना है।
इसके बाद आपका NEET score 100% boost होगा ही। All the best!
How to cover physics? / भौतिक विज्ञान का syllabus कैसे पूरा करें?
Chhabrani Ritika, Drop year student, Bhavnagar Gujarat
Physics एक बोहोत अद्भुत विषय है। Physics के basic concepts समझ लेने से NEET के काफी सारे सवाल easily solve कर पाओगे। physics के विषय में concepts आपके teacher ही करवा सकते हैं। अगर आपको कोई भी दिक्कत होती है, तो आप आपके स्कूल या कोचिंग सेंटर के टीचर्स से पूछिए। सवाल पूछने में कभी संकोच नहीं करना है। आपकी विषय को समझने की तत्परता देखकर टीचर्स को भी आपको पढ़ने का मन होता है। Physics पढ़ने में आप जितना interest लेंगे, ये विषय उतना खुलता जाएगा।
रही बात syllabus cover करने की, तो उसके लिए आपको एक्स्ट्रा efforts डालने होंगे। आपको आपके timetable में physics के लिए ज्यादा समय देना होगा।
में भौतिक विज्ञान यानी physics को एक नखरेवाली बहन के जैसे समझती हूं। अगर physics को समय दिया, ध्यान दिया, और वो समझ में आने लगा तो ये आपको बोहोत काम आएगा। जैसे बहन आपकी पक्ष में हो तो मम्मी की डांट से बचने में मदद करेगी, वैसे ही physics को समझ लिया तो भैया कोई भी numerical से physics आपको बचा लेगा। पर अगर इसे ध्यान से नही समझा तो रातों की नींद हराम कर देगा। moral of the story ये है, की physics को समय देना है और अच्छे से समझना है।
How to get biology 340+? / NEET जीवविज्ञान में 340+ मार्क्स कैसे लाएं?
GHANCHI CHETAN SURESHKUMAR, Mehsana, Gujarat
NEET में ज्यादा मार्क्स लाने के लिए BIOLOGY सबसे IMPORTANT विषय है। और इस 360/360 मार्क्स स्कोर करना भी मुमकिन है। Biology में ज्यादा मार्क्स लाने के लिए स्मार्ट work और हार्ड वर्क दोनो को जरूरत होती है। biology में ज्यादा मार्क्स लाने के लिए आपको strategic planning करना होगा।
सबसे पहले तो NCERT की हर एक लाइन पढ़ लेनी है, और उन सबको अच्छे से समझना है। एक चैप्टर को कमसे कम 2 बार पढ़ने के बाद उसके नोट्स बनाना शुरू कीजिए। कुछ टॉपिक सिर्फ diagram से भी समझ जाते हैं, तो वैसे diagram को अपनी समझ के हिसाब से आपकी नोट्स में बनाइए। BIOLOGY में REVISION IS THE KEY। तो जो पढ़ा है उसका रिवीजन कंपलसरी करना है।
इसके अलावा हर एक चैप्टर को पढ़ने के बाद questions solve कीजिए। हमारी दूसरी वेबसाइट(जिसकी लिंक नीचे दी गई है) उसपे MANISH SIR, हररोज practice paper डाल रहे हैं। वो आप कर सकते हैं।
https://www.indiabiologyneet.com/
How to read NCERT? / NEET के लिए NCERT कैसे पढ़ें?
GHANCHI CHETAN SURESHKUMAR, Mehsana, Gujarat
NEET के पेपर में biology में अच्छा स्कोर करने के लिए NCERT से बेहतर कोई बुक नही हो सकती। क्योंकि ज्यादातर सवाल इसी बुक की लाइन में छिपे होते हैं। तो NCERT पढ़ने का उत्तम रास्ता ढूंढना बोहोत जरूरी है। पहले तो आप हर चैप्टर को 2 से 3 बार पढ़िए। हर एक लाइन को समझिए। दूसरी बार पढ़ते समय आपको important लगते lines को हाइलाइट कीजिए। फिर उसके नोट्स बनाइए। Diagrams में से भी बोहोत सवाल आते हैं, इसलिए diagram को बारीकी से समझिए।
NCERT की कई lines का ज्यादा कुछ मतलब नहीं निकलता। पर उनके सवाल NEET में आ ही जाते हैं। तो ऐसे LINES का अलग से नोट्स बनाइए। ज्यादा डिटेल में समझने के लिए ऊपर जीव विज्ञान वाले सवाल में दी गई लिंक में जा सकते हैं। जहां MANISH SIR बोहोत डिटेल में NCERT BIOLOGY LINE TO LINE समझाते हैं।
आशा करते हैं की आपको आपके जवाब अच्छे से समझ आए होंगे। और भी सवाल हों तो आप हमे नीचे कमेंट बॉक्स में या फिर आर्टिकल की शुरुआत में दिए गए गूगल फॉर्म में भेज सकते हो। अगले सोमवार को आपको दूसरे आर्टिकल में उसके जवाब मिल जायेंगे।
Thank you for reading!
Stay happy! Stay healthy! Stay motivated!
Manish Mevada
Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box