नवरात्रि का साइंटिफिक सच और रोचक बातें जो शायद ही आपको पता हो!

Manish Mevada Biology

नवरात्रि का साइंटिफिक सच और रोचक बातें जो शायद ही आपको पता हो!


नवरात्रि २०२२

Why we celebrate navratri ? What is real reason behind navratri? नवरात्रि की सत्य हकीकत क्या है? हम क्यों नवरात्रि मनाते हैं?

क्या आपके भी मन में ये सब सवाल उठते हैं? तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। सालों से नवरात्रि पर्व मनाया आता जा रहा है,  पर इसका गहरा अर्थ हमने कभी जानने की कोशिश नहीं की। या यूं कहें कि शायद कभी हमारे इन सवालों का जवाब किसी के पास था ही नहीं। पर अब जब साइंस इतना आगे बढ़ चुका है तो नवरात्रि के गहरे मतलब हमें समझ आने लगे हैं। इस आर्टिकल में नवरात्रि और विज्ञान से उसका संबंध ढूंढने की कोशिश करेंगे। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िएगा।

नवरात्रि त्योहार शुरू हो गया है। तो फिर आर्टिकल की शुरुआत करते हैं नवरात्रि के पूरे जोश के साथ!! प्रेम से बोलो जय माता दी सारे बोलो जय माता जी।

भारतवर्ष में दो नवरात्रि मनाई जाती है। एक चैत्र नवरात्रि और दूसरी शरद नवरात्रि! इसमें लोग देवी की पूजा अर्चना करते हैं, श्लोक पठन करते हैं, उपवास करते हैं, गुजरात में गरबा गाने की प्रथा भी है, बंगाल में भी नृत्य और संगीत की प्रथा है।

पर ये सब कुछ हम सब करने को करते आ रहे हैं। हमारे पूर्वज करते आ रहे थे तो हम भी कर रहे हैं। कुछ हद तक अब ये सब सिर्फ और सिर्फ फैशन बन कर रह गया है। बड़े बड़े पंडाल बनते हैं, लोग सज धज के सेल्फी और फोटोज के पीछे लगे रहते हैं। तो क्या आपको यह नहीं लगता नवरात्रि का असली कारण हमें पता हो सही फल प्राप्त होगा?


नवरात्रि में उपवास क्यों करते हैं? Why do we fast in Navratri


नवरात्रि का त्योहार उस समय आता है जब दो ऋतु के बीच का पड़ाव हो। इस इस समय में शरीर की इम्युनिटी कम होती है। इस समय हम ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं। तो जितना सादा और लाइफ खाना खाया जाए शरीर को आराम मिलता है। Intermittent fasting के कितने फायदे होते हैं ये आज के साइंस रिसर्च ने साबित कर दिया है। उसके बारे में detail में जानकारी आप नीचे की लिंक पे जाकर पा सकते हैं।


https://www.manishmevada.com/2022/09/intermittent-fasting-beneficial-or.html


मुझे तो ये बात बोहोत गर्वित करती है की कैसे हमारे पूर्वजों को ये बात की जानकारी पहले से रही है। नवरात्रि में कई लोग उपवास करते हैं। कई लोग non vegetarian food नहीं खाते इस दौरान। इसका एक ही कारण है कि शरीर को आराम मिले। बारिश की ऋतु जो बीती हुई होती है, उसमे शरीर ने कई सारे किटाणुओ से लड़ाई की होती है। और बारिश ऋतु के वातावरण की वजह से जठराग्नि भी मंद होती है। उसके कारण पाचन शक्ति कमज़ोर होती है। तो जब नवरात्रि में उपवास करते हैं, या भारी खाना जैसे की मांस वगैरा avoid करते हैं, तो शरीर को पाचन शक्ति नॉर्मल करने का समय मिलता है।

इसके उपरांत इस समय उपवास करने के कारण शरीर में जमे सारे toxins भी निकल जाते हैं। आजकल जो detox diet सब करते हैं, ठीक उसी तरह। उपवास में जब शरीर को अधिक खाना नही मिलता, तो fat का उपयोग होता है, इसकी वजह से शरीर में काफी सारे antioxidants बनते हैं। Antioxidants वो molecules हैं जो शरीर के cells को नई ऊर्जा देते हैं, और aging को रोकते हैं। तो ये तो एक तीर से दो निशान हो गए, detoxification और anti-aging !! *Double celebration*


हम नवरात्रि में डांस क्यों करते हैं? Why we dance in navratri?


भारत के कई पार्ट्स में नवरात्रि के समय पे संगीत और नृत्य का रिवाज है। गुजरात में गरबा और डांडिया रास होता है। वेस्ट बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल में क्लासिकल म्यूजिक बजता है, और साथ में शंखनाद भी करते हैं। कर्नाटक में पूरी रात जाग के पुरानी कहानियों को डांस फॉर्म में दिखाया जाता है। ये सब तो आप शायद पहले से ही जानते होगे। पर अब हम आपको कुछ बताएंगे जो शायद आपने कभी नहीं सोचा होगा।


नवरात्रि का समय हमारी धरती कुछ ऐसे पोजिशन में होती है जब हमारे गोलार्ध में नेगेटिव एनर्जी हावी होती है। इस समय मानसिक बीमारी के cases ज्यादा देखने मिलते हैं। जो लोग मानसिक रोग से पीड़ित हैं, उन्हें ज्यादा पीड़ा का सामना करना पड़ता है इस समय में। इस वजह से नवरात्रि में संगीत और नृत्य को involve किया जाता है। संगीत में बजते ढोल, नगर, शंख आदि से वातावरण में पॉजिटिव एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है। यज्ञ या आरती और पूजा में गाए जाने वाले श्लोक भी पॉजिटिव एनर्जी फैलाते हैं।

डांस के तो कई सारे फायदे हम जानते हैं। गरबा में जो हम ताली बजाते हैं, उससे दिमाग के चेता तंतुओं में नई ऊर्जा आ जाती है। ताली बजाने से accupressure होता है, वो तो bonus ही है। डांस एक social काम है, तो जितने ज्यादा लोग से मिलते हैं हम, उतना मानसिक बीमारी से ज्यादा बच सकते हैं!


नवरात्रि में देवी की पूजा क्यों करते हैं? Why we worship devi in navratri?


नवरात्रि में भारत में देवी की पूजा की जाती है। अलग अलग regions में अलग देवी की पूजा हो है। कही अंबा मां, तो कही मां दुर्गा, कहीं ज्ञान की देवी सरस्वती मां, तो कही काली मां। पर सब पूजा तो माता की ही करते हैं, स्त्रीत्व की ही करते हैं। मां की महिमा हम सब जानते हैं। वो हमे पीड़ा सहन करके अपनी कोख में पालती है, जन्म देती है और हर समय हमारा खयाल रखती है। इसलिए हम मां की की पूजा करते हैं। पर इसका साइंटिफिक कारण क्या हो सकता है?

अब आप एक ऐसी सच्चाई पढ़ने जा रहे हैं, जो शायद आपने पहले कभी नहीं जानी होगी। हम सब में स्त्री तत्व present है, चाहे वो पुरुष शरीर हो या स्त्री शरीर। आप mitochondria के बारे में जानते हो? दसवीं कक्षा में शायद पढ़ा होगा की माइटोकांड्रिया हमारे cells का powerhouse है। मतलब हमारे शरीर के cells के सभी कार्यों के लिए जो ऊर्जा मिलती है वो mitochondria में बनती है। mitochondria में उसका अपना DNA भी होता है, जो उसके कार्यों को manage करता है।

रिसर्च में पाया गया है, की ये जो mitochondria का DNA होता है, वो सिर्फ और सिर्फ mother का DNA होता है। इसका सीधा मतलब ये हुआ की हमारे शरीर में जो शक्ति मिलती है वो मां के कारण ही है!!! कितना सुंदर है ये! स्त्री तत्व के बगैर हमारे शरीर में ऊर्जा बनना मुमकिन ही नही है। इसलिए हमारे पूर्वजों ने स्त्री ऊर्जा को सम्मान देने के लिए नवरात्रि त्योहार शुरू किया।

नवरात्रि के दौरान करने वाले सारे rituals में हम स्त्री तत्व की पूजा अर्चना करते हैं। और हमारी अगली पीढ़ी को स्त्री सम्मान का महत्व बताते हैं। नवरात्रि त्योहार एयर त्योहार ही नही पर झड़ी है। इसमें हम देवी मां की पूजा के साथ, हममें जो मां की ऊर्जा है उसे भी उजागर करते हैं। गरबा और नृत्य करके male भी उनमें छिपी स्त्री शक्तियों का सम्मान करते हैं। वैसे देखा जाए तो feminism का अभियान हमारे पूर्वजों ने कब से शुरू ही कर दिया था।

नवरात्रि के साइंस के साथ का relation पढ़के आपको मज़ा आया होगा इसकी आशा करते हैं। आप ये बातें आपके family members और friends को भी शेयर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग नवरात्रि के इस पहलू को जान सकें। एक बार और आप सभी को नवरात्रि के शुभ पर्व की शुभकामनाएं! देवीकी ऊर्जा आपमें सदा बढ़ती रहे ऐसी प्रार्थना।


Thank you for reading!

Stay happy! Stay healthy!


Urvi Bhanushali
Manish Mevada

Post a Comment

0Comments

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box

Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !