B.Sc Nursing Admission 2026: सरकारी कॉलेज गाइड
12th Biology के बाद ₹5 से ₹8 लाख बचाने का सुनहरा मौका
विशेषज्ञ मार्गदर्शन: मनीषकुमार एस. मेवाड़ा (Senior Academic Leader & Career Mentor)
प्रस्तावना: क्यों चुनें सरकारी नर्सिंग कॉलेज?
भारत में प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों की फीस ₹1.5 लाख से ₹2 लाख सालाना है, जबकि सरकारी कॉलेजों में यही पढ़ाई मात्र ₹8,000 से ₹25,000 में पूरी हो जाती है। डिग्री की वैल्यू सरकारी कॉलेज में ज्यादा होती है और नौकरी मिलने की संभावना 100% के करीब रहती है।
✅ अनिवार्य योग्यता (Eligibility)
- विषय: 12th Physics, Chemistry, Biology + English।
- न्यूनतम अंक: General/OBC: 45%, SC/ST: 40%।
- आयु: 31 दिसंबर 2026 तक 17 साल पूरे होने चाहिए (अधिकतम 35 साल)।
- जेंडर: अब लगभग सभी राज्यों में लड़के और लड़कियां दोनों पात्र हैं।
1. सेंट्रल गवर्नमेंट एडमिशन (All India Level)
इन कॉलेजों में पूरे भारत के बच्चे अप्लाई कर सकते हैं। यह सबसे बेस्ट कॉलेज माने जाते हैं।
| संस्थान | एडमिशन का तरीका | वेबसाइट |
|---|---|---|
| AIIMS (15+ केंद्र) | AIIMS Entrance Exam | aiimsexams.ac.in |
| BHU / JIPMER / DU | NEET-UG Score | mcc.nic.in |
| Military Nursing (MNS) | NEET + Interview (Girls Only) | joinindianarmy.nic.in |
2. राज्यवार सरकारी कॉलेज और वेबसाइट्स
नीचे दिए गए राज्यों के पोर्टल पर जाकर आप फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे, अब ज्यादातर राज्यों में Entrance Test (CET) देना होता है।
यहाँ एडमिशन ACPUGMEC द्वारा होता है। BJMC अहमदाबाद और GMC जैसे टॉप कॉलेजों के लिए वेबसाइट: medadmgujarat.org
RUHS जयपुर हर साल एंट्रेंस एग्जाम कराता है। राजस्थान में सरकारी सीटों की संख्या काफी अच्छी है।
वेबसाइट: ruhsraj.org
KGMU और RML जैसे कॉलेजों के लिए ABVMU (CNET) कॉमन एग्जाम होता है।
वेबसाइट: abvmumu.edu.in
सफदरजंग, RML और लेडी हार्डिंग के लिए GGSIPU या NEET स्कोर अनिवार्य है।
वेबसाइट: ipu.admissions.nic.in
3. स्कॉलरशिप: मुफ्त पढ़ाई कैसे करें?
अगर आपका नंबर सरकारी कॉलेज में आ जाता है, तो आप इन योजनाओं के जरिए अपनी पूरी फीस वापस (Refund) ले सकते हैं:
- National Scholarship Portal (NSP): SC, ST, OBC और माइनॉरिटी बच्चों के लिए।
- MYSY (Gujarat): गुजरात के बच्चों के लिए ₹50,000 तक की सहायता।
- Digital Gujarat / UP Scholarship Portal: राज्य स्तर की छात्रवृत्ति।
4. करियर और सैलरी (Job Security)
B.Sc Nursing के बाद आप बेरोजगार नहीं रहेंगे। सरकारी हॉस्पिटल में Nursing Officer (Grade-B) की शुरुआती सैलरी ₹70,000 से ₹80,000 प्रति माह होती है। इसके अलावा आप विदेश (UK, Canada, USA) भी जा सकते हैं जहाँ सैलरी ₹3 से ₹5 लाख महीना तक होती है।
© 2026 मनीषकुमार एस. मेवाड़ा | Career Mentor & NEET Expert
"सही जानकारी, उज्जवल भविष्य"

Please Do Not Entere Any Sparm Link In Comment Box